Big BreakingChhattisgarhEducationFeaturedरायपुर
D.P.Ed. परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, वेबसाइट पर जाकर देख सकते है परिणाम


रायपुर । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित D.P.Ed. परीक्षा 2025 का परिणाम आज घोषित कर दिया गया। इस वर्ष प्रथम वर्ष की परीक्षा में कुल 54 परीक्षार्थी, जबकि द्वितीय वर्ष की परीक्षा में 48 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर जाकर अनुक्रमांक दर्ज कर प्राप्त कर सकते हैं।
छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, मंडल ने सभी परीक्षार्थियों से आग्रह किया है कि वे ऑनलाइन माध्यम से अपना परिणाम देखें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर मंडल के संबंधित कार्यालय से संपर्क करें।




