Big BreakingCareerChhattisgarhEducationरायपुर

विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने NEET छात्रों की सफलता पर जताया गर्व,कहा-मेहनत रंग लाई और सपने हुए सच





रायपुर । श्री नारायण हॉस्पिटल के सामने सेक्टर 5, देवेंद्र नगर में सर्वश्रेष्ठ इंस्टीट्यूट मे आयोजित नीट अभ्यर्थियों का विजय उत्सव मनाया गया । इस विजय उत्सव समारोह में बसना विधायक डॉ संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दीप प्रज्वलन कर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने अभ्यर्थियों को प्रेरक संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल उनकी मेहनत का फल नहीं है, बल्कि माता-पिता, शिक्षक और संस्थानों के समर्पण का भी परिणाम है।

अपने उद्बोधन में विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने कहा, नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त करना केवल एक शैक्षणिक उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, धैर्य और कठिन परिश्रम की जीत है। इन छात्रों ने अपनी लगन से यह साबित किया है कि सही मार्गदर्शन और अथक प्रयासों से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें  नगर निगम के कचरा गाड़ियों के ड्राइवर हड़ताल पर,70 वार्डों में कामकाज ठप

उन्होंने आगे कहा कि मेडिकल क्षेत्र में कदम रखना केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का एक सशक्त माध्यम भी है। डॉक्टर बनने की यात्रा कठिन जरूर है, लेकिन इससे समाज को नई दिशा मिलती है। मुझे गर्व है कि आज यहां उपस्थित विद्यार्थियों ने इस जिम्मेदारी को अपनाने का पहला कदम सफलता के साथ पूरा किया है।

विधायक डॉ अग्रवाल ने देवेंद्र नगर रायपुर के सर्वश्रेष्ठ कोचिंग सेंटर में जाकर छात्रों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और उन्हें भविष्य की तैयारी के लिए सुझाव दिए। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे कभी भी अपने लक्ष्य से न भटकें और निरंतर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें।

ये भी पढ़ें  यातायात जवानों को लू के थपेड़ों से बचाने पहल,एसएसपी ने वितरित किया पानी बॉटल एवं इलेक्ट्रॉल पाउडर

अंत में उन्होंने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आपके समर्पण और आत्मविश्वास ने आज इस मुकाम तक पहुँचाया है। यह केवल शुरुआत है ,आगे और भी ऊँचाइयों को छूने का संकल्प लें। हम सब आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

सर्वश्रेष्ठ इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर अंकित गोयल ने विधायक डॉ संपत अग्रवाल का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपना अमूल्य समय निकालकर हमारे सर्वश्रेष्ठ इंस्टिट्यूट में पधारकर हमारे विद्यार्थियों से मुलाकात की,उन्हें प्रेरणादायक शब्दों से उत्साहित किया और सफलता की शुभकामनाएँ दीं।

अंकित गोयल ने बताया कि विधायक ने मेडल पहनाकर अभ्यर्थियों को संदेश दिया और कहा कि कोई भी लक्ष्य छोटा नहीं होता, और कोई भी मंज़िल असंभव नहीं होती यदि संकल्प सच्चा हो।यह पल न केवल हमारे छात्रों के लिए गर्व का विषय था, बल्कि हमारे पूरे संस्थान के लिए भी एक ऐतिहासिक क्षण बन गया।

ये भी पढ़ें  चिकित्सा महाविद्यालय में पहली बार ऑटोप्सी के विशिष्ट मेडिको लीगल केस पर छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन

कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों और अभिभावकों ने विधायक डॉ संपत अग्रवाल के प्रेरणादायी शब्दों को सराहा और कहा कि यह संदेश उन्हें नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button