Big BreakingChhattisgarhरायपुर

छत्तीसगढ़ में बंद हो शराब: CM से करूंगा बात’, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने नशे के खिलाफ खोला मोर्चा









रायपुर । बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मध्यप्रदेश के 17 धार्मिक नगरों में शराबबंदी के फैसले का समर्थन किया है। उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की सराहना करते हुए कहा कि अब छत्तीसगढ़ में भी शराबबंदी होनी चाहिए।शास्त्री ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सादगी की भी तारीफ की और कहा कि वह राजिम कुम्भ के दौरान शराबबंदी पर उनसे बातचीत करेंगे।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने रायपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि देश के सबसे बड़े मुद्दे शिक्षा और बेरोजगारी हैं, लेकिन इससे भी बड़ा मुद्दा धर्मांतरण है। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण भारत के मूल अस्तित्व को खतरे में डाल रहा है और इसका प्रमुख कारण अशिक्षा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विदेशी फंडिंग से धर्मांतरण हो रहा है और इसके खिलाफ हनुमान चालीसा मंडल बनाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें  ऑपरेशन साइबर शील्ड: 6 अंतरराज्यीय हैकर्स गिरफ्तार, फर्जी APK से मोबाइल हैक कर करोड़ों की धोखाधड़ी

धर्मांतरण के खिलाफ करेंगे पदयात्रा

पंडित धीरेंद्र शास्त्री अपनी अगली पदयात्रा छत्तीसगढ़ में निकालने वाले हैं, जिसका उद्देश्य धर्मांतरण के खिलाफ जागरूकता फैलाना और शांति स्थापित करना है। यह पदयात्रा खासतौर पर बस्तर और जशपुर जिले में होगी। उन्होंने कहा कि गांव-गांव और मोहल्ला-मोहल्ला में हनुमान चालीसा मंडल बनाए जाएंगे, जो धर्मांतरण को रोकने के लिए काम करेगा।

शास्त्री ने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ के बस्तर, जशपुर जिलों और मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में धर्मांतरण तेजी से हो रहा है। उन्होंने बस्तर में धर्मांतरण रोकने के लिए पदयात्रा करने का ऐलान किया और जशपुर में कथा करने की भी योजना बनाई। उनका कहना था कि धर्मांतरण कराने वालों के खिलाफ वे आवाज उठाएंगे और उन्हें देश से बाहर करने के लिए अभियान चलाएंगे।

ये भी पढ़ें  कृषि संकल्प अभियान: भारतीय किसानों की समृद्धि और स्थिरता की ओर महत्वपूर्ण कदम-डॉ संपत अग्रवाल

मध्यप्रदेश में शराबबंदी का स्वागत

मध्यप्रदेश सरकार ने 17 धार्मिक नगरों में शराब बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है, जो 1 अप्रैल से प्रभावी होगा। इस फैसले का प्रदेशवासियों ने स्वागत किया है और अब मध्यप्रदेश में पूर्ण शराबबंदी की मांग भी जोर पकड़ने लगी है।

इसके अलावा, शास्त्री ने गरीब बेटियों के विवाह के लिए भी बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वे जो भी दान प्राप्त करेंगे, उससे 251 गरीब बेटियों का विवाह कराएंगे। यह कार्यक्रम 26 फरवरी को आयोजित किया जाएगा, जिसमें छत्तीसगढ़वासियों को शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button