Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की अनूठी पहल: छत्तीसगढ़ का पहला ‘सिंदूर पार्क’ शहीदों की स्मृति को समर्पित

विधायक पुरंदर मिश्रा के गृह ग्राम दुर्गापाली में 501 से अधिक पौधों का रोपण: भारत-पाक युद्ध के बलिदानियों को श्रद्धांजलि





सरायपाली। देश की अदम्य वीरता और पर्यावरण संरक्षण के संयुक्त संदेश के साथ, छत्तीसगढ़ का पहला ‘सिंदूर पार्क’ प्रेरणादायी स्वरूप में विकसित हो रहा है। यह पार्क शहीदों के सम्मान और हरित पर्यावरण को समर्पित है, जिसे रायपुर पश्चिम के विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपने गृह ग्राम सरायपाली के दुर्गापाली में तैयार करवाया है।

मुख्यमंत्री ने सराही पहल, किया पौधों का अवलोकन

​दिनांक 29 नवंबर 2025 को विधायक पुरंदर मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पार्क में लगे सिंदूर के पौधों और विकसित होते वृक्षों का अवलोकन कराया। मुख्यमंत्री ने शहीदों के बलिदान और हरित छत्तीसगढ़ के संकल्प को एक साथ जोड़ने वाली इस ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत तैयार अनूठी पहल की हृदय से सराहना की।

ये भी पढ़ें  विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने दी विकास कार्य की सौगात, बोले-यह पुल आर्थिक विकास में बनेगा मील का पत्थर, बरसात की बाधा होगी समाप्त

​विधायक पुरंदर मिश्रा ने बताया कि यह पार्क विशेष रूप से भारत-पाक युद्ध के वीर शहीदों की गाथा और बलिदान को समर्पित है। दुर्गापाली में बनाए गए इस विशेष पार्क में 501 से अधिक सिंदूर के पौधों का रोपण किया गया है, जिनमें से कई अब वृक्ष का रूप ले रहे हैं। यह स्थल स्थानीय नागरिकों के लिए एक श्रद्धांजलि, प्रेरणा और हरियाली का केंद्र बन चुका है।

​शहीदों की गाथा है यह पार्क: विधायक पुरंदर मिश्रा

​विधायक पुरंदर मिश्रा ने इस अवसर पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि यह ‘सिंदूर पार्क’ केवल हरियाली का केंद्र नहीं, बल्कि यह हमारे शहीदों की गाथा और देशभक्ति की जीवंत विरासत है, जो हमारी आने वाली पीढ़ियों को साहस, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश देगी। हर पौधा उस बलिदान की निशानी है, जिसके कारण हम सुरक्षित हैं।

ये भी पढ़ें  पार्षद आकाश तिवारी ने कुबेर राठी के आयोजन को सराहा,कहा-नर सेवा ही नारायण सेवा का जीवंत उदाहरण है

भावुक हुआ आयोजन स्थल: शहीद परिवार का सम्मान

​इस भावुक कार्यक्रम के दौरान पहलगाम में शहीद हुए दिनेश मिरानी की धर्मपत्नी नेहा अग्रवाल और उनके सुपुत्र शौर्य का सम्मान किया गया। शहीद परिवार की उपस्थिति से पूरा आयोजन स्थल भावुक हो उठा, जिसने राष्ट्रभक्ति के प्रति सम्मान की भावना को और भी प्रगाढ़ कर दिया।

​CM को भेंट किया पुलवामा शहीदों की स्मृति का सिंदूर फल

​कार्यक्रम की समाप्ति के बाद, रायपुर स्थित स्टेट हैंगर में विधायक पुरंदर मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को विशेष रूप से वही सिंदूर फल भेंट किया, जिसका पौधा पुलवामा के शहीदों की स्मृति में दुर्गापाली के इस पार्क में रोपा गया था।

ये भी पढ़ें  मोटरसाइकिल हटाने की बात पर हुआ विवाद: धारदार हथियार से किया हमला,दो आरोपी गिरफ्तार

​इस प्रेरणादायक अवसर पर उप-मुख्यमंत्री अरुण साय ,कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी,बसना विधायक डॉ संपत अग्रवाल भी प्रमुखता से उपस्थित रहे, जिन्होंने विधायक पुरंदर मिश्रा की इस राष्ट्र समर्पित पहल की प्रशंसा की।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button