1-9 मूलांक के जातकों के लिए कैसा होगा आज का दिन? पढ़ें 7 दिसंबर का अंक राशिफल

चलिए जानते हैं कि आज का दिन 1 से लेकर 9 मूलांक वालों के लिए कैसा जाने वाला है?





न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र अपने आप में काफी दिलचस्प है। इस शास्त्र की मदद से लोगों के जन्म के तारीख के जरिए भी काफी कुछ जान सकते हैं। दरअसल जन्म की तारीख के योग को मूलांक कहा जाता है।

मूलांक को आधार मानकर अंक ज्योतिष में भविष्यवाणी भी जा सकती है। तो चलिए जानते हैं कि आज का दिन 1 से लेकर 9 मूलांक वालों के लिए कैसा जाने वाला है?

मूलांक 1

आज आपका कॉन्फिडेंस लेवल गजब का होगाष कोई पुराना काम आज आगे बढ़ सकता है। रुके हुए काम को आगे बढ़ता देख आपकी खुशी का ठिकाना नहीं होगा। ऑफिस में दिन अच्छा बीतेगा। आपकी परफॉर्मेंस की सराहना होगी। आज कुछ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है।

मूलांक 2

आज भावनात्मक तौर पर आप काफी एक्टिव रहने वाले हैं। अपने अंतरात्मा की आवाज पर भरोसा करें। आज कोई सलाह दे सकता है, उसे ध्यान से सुनें। लव लाइफ में सब कुछ अच्छा होता दिखेगा। पार्टनर की बातों को थोड़ा ध्यान से सुनेंगे तो चीजें और बेहतर होंगी।

मूलांक 3

आज के दिन आप काफी डिसिप्लिन में रहने वाले हैं। आपको एक साथ कई जिम्मेदारियां निभानी होंगी। कोई अनुभवी इंसान आपको सलाह दे सकता है। इसे ध्यान से जरूर सुनें क्योंकि इससे लाभ ही मिलेगा। ऑफिस में काम को लेकर जो भी प्लानिंग करेंगे, उसमें सफलता ही मिलेगी। लव लाइफ और भी मैच्योर होगी।

मूलांक 4

आज आपकी जिंदगी में अचानक से कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। इन चीजों का सामना समझदारी के साथ करें। भावानात्मक तौर पर कई उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकते हैं। किसी की बात को ज्यादा दिल पर ना लगाएं। खुद पर भरोसा रखें।

मूलांक 5

आज आपकी कम्युनिकेशन स्किल काफी काम आएगी। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। आज के दिन आप यात्रा भी कर सकते हैं। लव लाइफ मजेदार रहने वाली है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा।

मूलांक 6

आज आप कई लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। आज आपको आर्थिल लाभ भी मिलने वाला है। आज किसी खास शख्स से आपकी मुलाकात भी हो सकती है। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। पार्टनर के साथ रिश्ता और भी मजबूत होगा।

मूलांक 7

आज आपका मन थोड़ा शांत रहेगा। हालांकि कई मामलों में आज आपको क्लैरिटी भी मिलेगी। ध्यान और मेडिटेशन आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा। रिश्तों में बातचीत जरूरी है क्योंकि इससे ही जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आ सकता है।

मूलांक 8

आज आपकी मेहनत रंग लाने वाली है। मेहनत का फल आपको पूरा मिलेगा। आज पैसों की स्थिति सही रहने वाली है। आज आप अपने सारे काम पूरा फोकस होकर करेंगे। बात करें लव लाइफ की तो कोई पुराना मुद्दा आज सुलझ सकता है।

मूलांक 9

आज आपकी एनर्जी एकदम अलग लेवल पर होगी। अगर कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन शुभ है। लव लाइफ का ग्राफ ऊपर की ओर जाएगा। पार्टनर और आपके बीच पैशन बढ़ने वाला है। आपको बस अपने गुस्से पर काबू करना है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button