Big BreakingBollywoodChhattisgarhEntertainmentFeaturedLifestyleSocial Mediaरायपुर

मोहित साहू का हिन्दी सिनेमा में कदम रखने से छत्तीसगढ़ फिल्म उद्योग में हलचल

छत्तीसगढ़ सिनेमा को पूरे भारत वर्ष में मिलेगी एक नई पहचान





रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती वर्ष पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है इसके साथ ही छत्तीसगढ़ सिनेमा में विकास के नये आयाम गढते जा रहे हैं। इसी क्रम में निर्माता मोहित साहू छत्तीसगढ़ सिनेमा को पूरे भारत वर्ष में अलग अलग सात भाषाओं में एन माही ओटीटी ऐप के माध्यम से छत्तीसगढ़ी, हिंदी, भोजपुरी, बंगाली, उडीया, सिंधी और गुजराती में फिल्म को प्रदर्शित कर रहे हैं। निर्माता मोहित साहू का 27 अक्टूबर 2025 को जन्मदिन है।

जैसे एक एक ईंटों से घरों की बुनियाद बनती है। वैसे ही मोहित साहू ने छत्तीसगढ़ी सिनेमा में अपनी बुनियाद रखी। इसके साथ ही हिन्दी सिनेमा में भी कदम मजबूत इरादों के साथ रखने जा रहे है। जो छत्तीसगढ़ सिनेमा को पूरे भारत वर्ष में एक नई पहचान मिलेगी। निर्माता मोहित साहू के हौसलों को आर्थिक तंगी ने भी कभी कम नहीं कर पाए। मोहित साहू के द्वारा हिंदी सिनेमा में कदम रखने की चर्चा ने छत्तीसगढ़ सिनेमा के दिग्गज की नींद उड़ा दिए है। जिससे हलचल तेज हो गई है।
निर्माता मोहित साहू के जन्म दिवस है साथ ही एन माही ओटीटी ऐप को पूरे एक वर्ष हो चुके हैं। इन एक वर्ष में काफी उतार चढ़ाव के बावजूद अपने संकल्पना को साकार किया।

ये भी पढ़ें  प्रशासक का पदभार ग्रहण करते ही एक्शन मोड में आए कलेक्टर,प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

ओटीटी ऐप के लिए सात भाषाओं में फिल्म का जोखिम उठाया

इतना ही नहीं मोहित साहू द्वारा मनोरंजन में समानता और सद्भाव को भी स्थान देते हुए दूसरों से एक कदम आगे बढ़कर ना केवल छत्तीसगढ़ी भाषा, बल्कि हिंदी,उड़िया,बंगाली, गुजराती, सिंधी, भोजपुरी भाषा को भी तवज्जो दिया और एन माही फिल्म्स ओटीटी ऐप को छत्तीसगढ़ की सीमा से पार मनोरंजन को दिगर प्रादेशिक क्षेत्रों में भी प्रसारित कर इसे प्रत्येक व्यक्ति, हर वर्ग के लिए अनुकूल बनाया। ऐसा वही लोग करते हैं, जो लोगों के एंटरटेनमेंट की जरूरतों को, उनके मनोरंजन के अधिकार को समझ पाते हैं, यह बात मोहित साहू में नेचुरली तौर पर है, इसलिए उन्होंने ना केवल एन माही फिल्म्स ओटीटी ऐप लिए जोखिम उठाते हुए फिल्मों का निर्माण किया, बल्कि अपनी महंगी फिल्मों जैसे जानकी भाग – 1 को जगह देकर मनोरंजन के द्वार सब के लिए खोल दिया।

ये भी पढ़ें  चाकूबाजी की घटना में त्वरित कार्रवाई, 04 आरोपी और 01 अपचारी बालक गिरफ्तार

मनोरंजन के नए साधन पर विचार करना शुरू किया

बता दें कि, जब मोहित साहू ने अपने छत्तीसगढ़ वासियों के लिए मनोरंजन के नए साधन पर विचार करना शुरू किया, तब उन्हें ओटीटी माध्यम ही कारगर और सशक्त लगा। इस दौरान कई दूसरे नेशनल डिजिटल ओटीटी ऐप पहले से संचालित थे, परन्तु उनमें लोकल फॉर वोकल वाली बात नहीं थी, यानी क्षेत्रीय संस्कार और परंपरा का उनमें अभाव था, इस कमी को दूर करने मोहित साहू ने एन माही फिल्म्स ओटीटी ऐप की परिकल्पना की, और उसे अपने प्रदेशवासियों को डिजिटल माध्यम से परोसा भी, जो छत्तीसगढ़ का पहला न्यूनतम बजट में एंड्रॉयड, टीवी, एप्पल फोन, टैब और एंड्रायड फोन के जरिए हर हाथ में पूरे थियेटर का मजा देने का काम करता है।

ये भी पढ़ें  निगम ने सार्वजनिक स्थानों में की अलाव जलाने की व्यवस्था,शीतलहर से आमजनों की हो सुरक्षा

एन माही फिल्म्स ओटीटी ऐप के हुए एक वर्ष पूरे, अनेक उतार-चढ़ाव के बावजूद रचा इतिहास

छत्तीसगढ़ में ओटीटी प्लेटफार्म की कल्पना करना और उसे धरातल पर सच कर दिखाना आसान बिल्कुल नहीं है, परन्तु एन माही फिल्म्स प्रोडक्शन के ऑनर, सीजी फिल्म्स के मशहूर फिल्म निर्माता मोहित कुमार साहू के संकल्पना से यह कल्पना भी साकार हो पाया।

आज एन माही फिल्म्स ओटीटी ऐप को पूरे एक साल पूरे हो गए हैं, जिसका पहला वर्षगांठ मनाने की भव्य तैयारी भी की गई है। निर्माता मोहित साहू के जन्मदिन के अवसर पर 27 अक्टूबर, सोमवार को एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button