ChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर

ग्रामीण विधायक साहू ने 1 करोड़ 46 लाख रुपये के 11 नए विकास कार्यों की दी सौगात,किया भूमिपूजन



रायपुर। रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 10 के अंतर्गत विभिन्न 11 स्थानों पर 1 करोड़ 46 लाख 34 हजार रुपये की स्वीकृत लागत से नये निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर विकास कार्यों की औपचारिक शुरुआत की।

कार्यक्रम में जोन अध्यक्ष सचिन बी मेघानी,एमआईसी सदस्य डॉ. अनामिका सिंह, वार्ड पार्षद गायत्री नौरंगे पिंकी,विनय प्रताप सिंह ध्रुव, विनय पंकज निर्मलकर,पूर्व पार्षद लीलाधर चंद्राकर ,जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

11 स्थानों पर होगा विकास कार्य

रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रानी दुर्गावती वार्ड क्रमांक 49,डा. राजेंद्र प्रसाद वार्ड क्रमांक 52,बाबू जगजीवन राम वार्ड क्रमांक 53, कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड क्रमांक 54,रवींद्रनाथ टैगोर वार्ड क्रमांक 55 के विभिन्न 11 स्थानों पर नये निर्माण कार्य शुरू किए गए हैं।

यह भी पढ़ें  निगम MIC सदस्य मनोज वर्मा ने किया पदभार ग्रहण,प्रथम पूज्य श्रीगणेश की करी पूजा

इनमें प्रमुख रूप से:

वार्ड 49: रिद्धि सिद्धि गार्डन के पास ओम विहार तक पाइपलाइन विस्तार, शासकीय प्राथमिक शाला पुरैना संतोषी पारा में प्रार्थना शेड एवं मरम्मत कार्य, देवपुरी तालाब के निर्मल घाट में शेड निर्माण, देवपुरी फ्रूट मार्केट के पास सीसी रोड निर्माण।

वार्ड 53:बजरंग चौक देवपुरी में रंगमंच निर्माण, हर्ष रेसीडेंसी से हर्ष विला तक कवर्ड नाली निर्माण।

वार्ड 54: डूंडा साहूपारा में सामुदायिक भवन निर्माण, बोरियाखुर्द हरदिहा साहू समाज पारा में सामुदायिक भवन निर्माण।

वार्ड 55: लालपुर के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में प्रार्थना शेड निर्माण, विद्यालय परिसर में अतिरिक्त शौचालय निर्माण, लालपुर पालपारा में सामुदायिक भवन निर्माण।

यह भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ में मौसम ने फिर बदली करवट,गरज-चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें, गर्मी से मिलेगी राहत

विधायक मोतीलाल साहू ने निर्देश दिया कि सभी स्वीकृत कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। उन्होंने नगर निगम जोन 10 के कमिश्नर विवेकानंद दुबे को निर्माण कार्यों की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर वार्डवासियों ने नवीन विकास कार्यों की शुरुआत पर हर्ष व्यक्त किया। वहीं, वार्ड पार्षदों ने विधायक मोतीलाल साहू को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ये कार्य क्षेत्र की नागरिक सुविधाओं में वृद्धि करेंगे।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button