25 मार्च का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें राशिफल

ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है।

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 25 मार्च का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। आइए जानें 25 मार्च 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों की बढ़ सकती है परेशानी। यहां जानें 25 मार्च 2025, मंगलवार को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा-

मेष राशि- मेष राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अपनी डाइट का पूरा ध्यान रखें। लव लाइफ में भी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। करियर में नए मुकाम हासिल कर सकते हैं। आज के दिन धन का खर्च भी सोच-समझकर ही करें।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बच्चों का साथ मिलेगा। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नए स्तोत्रों से धन का आगमन होगा। आज के दिन आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वाले आज के दिन थोड़ा सावधान रहें। मानसिक तनाव की वजह से स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय धन की बचत करें। भविष्य में अच्छे परिणाम मिलें, इसके लिए मेहनत करें।

कर्क राशि– कर्क राशि वाले आज वाद-विवाद से दूर रहें। पारिवारिक जीवन में कलह से बचें। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामान करना पड़ सकता है। इस समय नया व्यापार शुरू न करें। निवेश करना भी इस समय अच्छा नहीं रहेगा। नुकसान हो सकता है।

सिंह राशि– सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ नया करने के लिए अच्छा है। जीवन में बड़े बदलाव हो सकते हैं। रुके हुए कार्य आज बन सकते हैं। आप आज दोस्तों या परिवार के सदस्यों की मदद के लिए भी तैयार रहेंगे। प्रेम जीवन और स्वास्थ्य भी आज अच्छा है।

तुला राशि– तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा कहा जा सकता है। कार्यों को पूरी जिम्मेदारी से पूरा करें। आपको ऑफिस में नए कार्य सौपें जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ डिनर का प्रोग्राम बना सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन लाभ के योग भी बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि– वृश्चिवृश्चिक राशि वालों को आज के दिन सुखद परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। पुराने निवेश से लाभ होगा। काम का दबाव रहेगा। हर कार्य को मेहनत से करें। नौकरी और व्यापार में सफलता के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। संतान की तरफ से शुभ फल की प्राप्ति होगी।

धनु राशि- धनु राशि वालों को आज व्यापार में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार के सदस्यों का सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज के दिन वाद-विवाद से दूर रहें। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। वाहन के प्रयोग में सावधान बरतें।

मकर राशि– मकर राशि के लिए आज दोपहर के बाद का समय अच्छा रहेगा। दोपहर तक थोड़ा सावधान रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें। प्रेमी की तरफ से आपको आज कोई सरप्राइज मिल सकता है। संतान सुख का अनुभव करेंगे।

कुंभ राशि– कुंभ राशि वालों के लिए मिलाजुला दिन रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। इस समय धन का उपयोग सोच-समझकर ही करें। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। व्यापार में सफलता के योग बन रहे हैं। नौकरी में बदलाव हो सकता है।

मीन राशि– मीन राशि वालों को आज सावधानी से चलने की आवश्यकता है। मानसिक तनाव हो सकता है। आर्थिक कष्ट भी संभव है। अपना और अपनों का विशेष ध्यान रखें। लव लाइफ में भी उथल-पुथल हो सकती है। आज के दिन वाद-विवाद से दूर रहें और धैर्य बनाए रखें।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button