Big BreakingChhattisgarhPoliticsरायपुर
Trending

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की गरिमामय उपस्थिति में एल्डरमैन का शपथ ग्रहण, विधायक डॉ अग्रवाल ने कहा-निष्ठा और पारदर्शिता से करें जनसेवा

जितेंद्र कश्यप, विकास वाधवा और मुरारी अग्रवाल ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने कहा-नवनियुक्त साथियों के आने से बसना में नगरीय विकास कार्यों को मिलेगी और गति ।







बसना । स्थानीय मंगल भवन में बसना नगर पंचायत के नव-मनोनीत पार्षदों (एल्डरमैन) का गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बसना विधानसभा के लोकप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. संपत अग्रवाल और गणमान्य नागरिकों द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात शासन के नियमानुसार मनोनीत तीनों एल्डरमैन जितेंद्र कश्यप, विकास राजेश वाधवा एवं मुरारी अग्रवाल को उनके नवीन पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

शपथ ग्रहण के उपरांत मुख्य अतिथि विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने सभी नवनियुक्त एल्डरमैन का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया और मुंह मीठा कराकर उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि आज बसना नगर पंचायत के मनोनीत एल्डरमेन के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। मैं सभी नवनियुक्त साथियों को उनके नवीन दायित्व के लिए बधाई देता हूं और एक सफल व जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएँ देता हूँ।

उन्होंने आगे जोर देते हुए कहा कि हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री के ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प की असली आधारशिला हमारे सशक्त और आत्मनिर्भर नगरीय निकाय हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे ये तीनों नए एल्डरमेन जनसेवा, सुशासन और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे और बसना नगर की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आगे कहा कि आप सभी को संगठन और सरकार ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह जनता की सेवा का एक सशक्त माध्यम है। आप सभी अपने कार्य को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करें। नगर के अंतिम व्यक्ति तक शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही हमारा मुख्य ध्येय होना चाहिए।

कार्यक्रम के पश्चात मीडिया कर्मियों से चर्चा करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार हमेशा से ही अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है। बसना नगर पंचायत में इन तीनों अनुभवी और ऊर्जावान साथियों के एल्डरमैन बनने से नगरीय विकास कार्यों में और तेजी आएगी। हम सब मिलकर बसना को एक आदर्श और विकसित नगर पालिका/नगर पंचायत क्षेत्र बनाने की दिशा में निरंतर काम कर रहे हैं और आगे भी विकास का यह पहिया थमेगा नहीं।

इस गरिमामय समारोह में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, नगर पंचायत अध्यक्ष खुशबू अग्रवाल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष शीत गुप्ता,वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश अग्रवाल,जिला महामंत्री भाजपा महासमुंद जितेंद्र त्रिपाठी,जिला संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ सुमित अग्रवाल, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बसना मोहित पटेल,मंडल अध्यक्ष बसना नरेंद्र यादव,सभापति नगर पंचायत बसना मुजम्मिल कादरी , विधायक प्रतिनिधि निर्मल दास,पार्षद महेंद्र सिंह अरोरा पिंटू,पार्षद आशीष साहू, पार्षद राकेश डड़सेना, पार्षद खालिद दानी, पार्षद मनोज गहेरवाल,पार्षद शिव नायक,SDM बसना हरिशंकर पैकरा,CMO नगर पंचायत बसना सूरज सिदार,पत्रकार सुखदेव दास वैष्णव,नगर पंचायत के पदाधिकारी, पार्षदगण, एल्डरमैन के परिजन, वरिष्ठ भाजपा नेता, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और भारी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने नवनियुक्त एल्डरमैन को बधाई दी।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button