भाजपा देश की जनता को धोखा देने में सफल, यही इनका संकल्प सिद्धि अभियान

रायपुर । भाजपा के संकल्प सिद्धि अभियान को मोदी सरकार की वादाखिलाफी झूठ जुमला का नया वर्जन बताते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने जो देश की जनता के आगे संकल्प लिया था वह अब तक सिद्ध नहीं हुआ है फिर किस बात का संकल्प सिद्धि अभियान। भाजपा देश की जनता को धोखा देने में सफल हुई है क्या यही भाजपा का संकल्प सिद्धि है। 2014 में किये वादा को मोदी सरकार 11 साल में पूरा नहीं कर पायी है।

भाजपा ने 2014 में देश से वादा किया था संकल्प लिया था अच्छे दिन लाने का, 100 दिन में महंगाई कम करने का, 2 करोड़ रोजगार हर साल देने का, किसानों की आमदनी दोगुनी करने का, काला धन को खत्म करके सभी के खाते में 15-15 लाख में जमा करने का, 30रु. 35रु. लीटर में पेट्रोल डीजल देने का, 450 रु. से कम दर पर रसोई गैस देने का, एक सिर के बदले 10 सिर दुश्मन देश का, जो अब तक पूरा नहीं हुआ है। इन संकल्पों पर भाजपा के नेता चर्चा करने से भागते है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के 11 साल में देश हर मामले में गर्त में चला गया है। 11 साल में देश के ऊपर 230 लाख करोड रुपए का कर्ज चढ़ गया सरकारी कंपनियां पानी के माल बिक रही है बेरोजगारी के मामले में देश 45 साल पुराने स्थिति में है। ट्रेन सुविधा से लोग वंचित है। किसान युवा बेरोजगारी आर्थिक संकट के चलते आत्महत्या कर रहे। भुखमरी के मामले में देश नाइजीरिया बांग्लादेश पाकिस्तान से ऊपर है।

देश गरीबी के मामले में विश्व में 124वें नंबर में है मानव विकास सूचकांक में भारत 131 में नंबर में है विश्व खुशहाली सूचकांक में भारत 136 नंबर में है, युवा विकास सूचकांक में भारत 122 में नंबर में है। प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत विश्व मे 151वे नम्बर पर, भ्रष्टाचार के मामले में विश्व मे 96 वे नम्बर पर है, महिला उत्पीड़न के मामले में 148वे नम्बर पर है, मानव तस्करी के मामले में भारत टॉप 5 में है। क्या भाजपा का यही संकल्प था जो पूरा हो गया इसलिए संकल्प सिद्धि अभियान चलाकर उत्सव मना रहे है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button