Big BreakingChhattisgarhCrimePoliceरायपुर
Trending

खमतराई पुलिस का विशेष अभियान: एक ही दिन में 12 वारंट तामील, लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार

DCP नार्थ दीपमाला कश्यप के निर्देश पर चला विशेष धरपकड़ अभियान, लंबे समय से चकमा दे रहे आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे









रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा-शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में थाना खमतराई पुलिस ने रविवार को एक विशेष अभियान चलाते हुए एक ही दिन में कुल 12 वारंटों की सफल तामिली की है, जिसमें 11 गिरफ्तारी वारंट और 01 स्थाई वारंट शामिल हैं।

​पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) श्रीमती दीपमाला कश्यप के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री आदित्य पाण्डेय तथा सहायक पुलिस आयुक्त (उरला) सुश्री पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन में नार्थ जोन के सभी थानों में लंबे समय से लंबित वारंटों के निपटारे के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ में पक्के मकान का सपना होगा सच: पीएम आवास योजना 2.0 में 11,477 नए घरों को मंजूरी, हर परिवार को मिलेंगे ₹2.82 लाख

इन निर्देशों के परिपालन में थाना प्रभारी खमतराई के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग विशेष टीमों का गठन किया गया। टीमों ने क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाते हुए लंबे समय से फरार और न्यायालय में पेश न होने वाले वारंटियों के संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी। पुलिस की इस मुस्तैदी के चलते 11 गिरफ्तारी वारंटियों और 01 स्थाई वारंटी को ढूंढ निकालकर गिरफ्तार किया गया।

​पकड़े गए सभी 12 वारंटियों के खिलाफ विधिवत वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि न्यायालयीन प्रक्रियाओं को सुचारू रखने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। फरार और लंबे समय से छिप रहे अपराधियों के खिलाफ खमतराई पुलिस की यह प्रभावी कार्रवाई अपराधियों के लिए स्पष्ट संदेश है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button