Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliceरायपुर
Trending

बारिश में ड्यूटी पर तैनात यातायात जवानों की मदद को आगे आए अस्पताल, 400 रेनकोट वितरित

प्रतिकूल मौसम में जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए निजी अस्पतालों ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी।









रायपुर। मानसून के दौरान तेज बारिश और प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने वाले पुलिस जवानों के समर्पण को सलाम करते हुए शहर के प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों ने सामाजिक सहभागिता की एक सराहनीय मिसाल पेश की है। उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल (भांठागांव) तथा NH MMI हॉस्पिटल (पचपेड़ी नाका) की ओर से यातायात पुलिस के जवानों की सुविधा के लिए 200-200 (कुल 400) रेनकोट भेंट किए गए।

​इस संवेदनशीलता और सामाजिक सरोकार के प्रति आभार प्रकट करने के उद्देश्य से रायपुर यातायात पुलिस द्वारा एक विशेष सम्मान एवं आभार समारोह का आयोजन किया गया।

​समारोह में मुख्य रूप से मौजूद अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले एवं डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा ने उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल व NH MMI हॉस्पिटल के चिकित्सकों एवं प्रतिनिधियों को सम्मानित कर उनके इस सहयोग की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान पुलिस आयुक्त रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र अस्पताल प्रबंधन के प्रतिनिधियों को प्रदान किया गया। इसके साथ ही अस्पतालों द्वारा उपलब्ध कराए गए रेनकोट मौके पर ही ट्रैफिक जवानों को वितरित किए गए।

ये भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ न्यूज़ बुलेटिन: रायपुर थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा, बस्तर में 34 लाख लोगों की हेल्थ स्क्रीनिंग और UCC पर बड़ा फैसला; पढ़ें राज्य की 5 बड़ी खबरें

​समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ट्रैफिक जवान कड़ी धूप, भीषण बारिश और विषम परिस्थितियों में सड़कों पर तैनात रहकर नागरिकों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालते हैं। ऐसे में दोनों अस्पतालों द्वारा रेनकोट उपलब्ध कराया जाना न केवल जवानों के स्वास्थ्य व सुरक्षा के लिए उपयोगी है, बल्कि यह उनके कठिन परिश्रम के प्रति सम्मान का प्रतीक भी है। अधिकारियों ने कहा कि समाज की ऐसी सहभागिता से बल का मनोबल और कर्तव्यनिष्ठा दोगुनी होती है।

​इस सम्मान समारोह में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात राम कुमार बर्मन, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात रमेश येरेवार, कमलजीत पाटले, सतीश ठाकुर एवं सीमा अहिरवार समेत यातायात पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। रायपुर यातायात पुलिस ने दोनों अस्पतालों के इस मानवीय और सराहनीय पहल के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button