रायपुर में तापमान गिरकर 18 डिग्री पर पहुंचा, अगले 48 घंटे में और गिरेगा पारा

रायपुर। राजधानी रायपुर में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बीते तीन दिनों से रात का तापमान लगातार गिर रहा है। इस सीजन में पहली बार गुरुवार को तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। नवंबर के मध्य के बाद तापमान में तेज गिरावट का यही पैटर्न पिछले सालों में भी देखने को मिला है।

हवा में नमी घटी, तापमान गिरा

वर्तमान में हवा की नमी घटकर 66 फीसदी से 48 फीसदी तक आ गई है। आसमान में बादलों की मात्रा भी सिर्फ 10 प्रतिशत रह गई है, जिससे हवा में नमी धीरे-धीरे कम हो रही है। इसी कारण से तापमान तेजी से गिर रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों में तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस समय प्रदेश में सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

उत्तर पूर्वी राज्यों में बर्फबारी का असर

उत्तर पूर्वी राज्यों में बर्फबारी शुरू होने का असर प्रदेश के मौसम पर भी दिख रहा है। पिछले 24 घंटों में, रात का तापमान 3 डिग्री और दिन का तापमान 2 डिग्री तक गिरा है। आने वाले दो दिनों में प्रदेश का रात का तापमान 3 से 4 डिग्री तक और गिर सकता है।

पिछले सालों से कम है तापमान

पिछले वर्षों की तुलना में इस साल का न्यूनतम तापमान पहले ही कम हो चुका है। नवंबर के पहले पखवाड़े में न्यूनतम तापमान आमतौर पर ज्यादा रहता है, लेकिन इस साल ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण तापमान में तेजी से गिरावट आई है। ठंडी हवा उत्तर भारत से आते हुए प्रदेश में ठंडक बढ़ा रही है, और अनुमान है कि नवंबर के आखिरी सप्ताह तक तापमान में और गिरावट आएगी।

पश्चिमी विक्षोभ का असर कम, तापमान में गिरावट जारी

पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ समय के लिए तापमान में गिरावट का दौर रुक गया था। लेकिन अब विक्षोभ का असर कम होने के बाद फिर से पारा नीचे गिरने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में तापमान तेजी से घटने की संभावना है, जिससे ठंड में इजाफा होगा।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button