सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 22 फरवरी का दिन, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है।

22 फरवरी को शनिवार है। शनिवार का दिन हनुमान जी और शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से हनुमान जी और शनिदेव की पूजा-अर्चना की जाती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 22 फरवरी (शनिवार) का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने वाला है तो कुछ राशि वालों को जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 22 फरवरी 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- मेष राशि वाले आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में संतुलित रहें। मन में निराशा व असंतोष भी हो सकता है। नौकरी में बदलाव के साथ तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों का मन अशांत हो सकता है। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। भागदौड़ भी अधिक रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। कारोबार का विस्तार भी हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों का आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। फिर भी धैर्यशीलता बनाए रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। भागदौड़ भी अधिक रहेगी। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी के लिए परीक्षा व साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों के मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। पिता की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों के मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। बातचीत में संतुलित रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। यात्रा अधिक रहेगी।

तुला राशि- तुला राशि वालों का मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। सेहत के प्रति सचेत रहें। माता की सेहत का भी ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के आत्मविश्वास में कमी रहेगी, परंतु मन प्रसन्न रहेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।

धनु राशि- धनु राशि वालों में आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु मन परेशान हो सकता है। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। भागदौड़ भी अधिक रहेगी। लाभ के अवसर भी मिलेंगे।

मकर राशि- मकर राशि वालों के मन में आशा-निराशा के भाव हो सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। एक लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे।

कुंभ राशि- कुंभ राशि वाले आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे, परंतु धैर्यशीलता बनाए रखें। कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। किसी विदेशी कारोबार की शुरुआत हो सकती है। संतान सुख में वृद्धि होगी।

मीन राशि- मीन राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। खर्च में वृद्धि होगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button