5 राशि के जातकों पर आज रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें अन्य का हाल

शुक्रवार, 22 नवंबर का राशिफल क्या है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की स्थिति नक्षत्रों की चाल का प्रभाव हमारे जीवन पड़ता है। दैनिक राशिफल में इन ग्रहों नक्षत्रों की दैनिक गतिविधियों का विश्लेषण किया जाता है फिर यह बताया जाता है कि इन गतिविधियों का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

दैनिक राशिफल के अनुसार आज सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ मीन) पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों पर आज मां संतोषी की कृपा बनी रहेगा। माता रानी की अब तक आपके जीवन में जितनी भी परेशानी थी वो खत्म होंगी। जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें आपको बड़ी सफलता मिलेगी। आज भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 78 प्रतिशत साथ दे रही है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए खुशहाली का रहेगा। आप अपने बिजनेस में बड़ी मुकाम हासिल करेंगे। व्यवसाय में लाभ मिलने पर आपके चेहरे पर खुशी आएगी। आज भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 72 प्रतिशत साथ दे रही है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए खराब रहेगा। आपका दोस्त आपको पीछे से वार कर सकता है। बिजनेस में आपको भारी नुकसान हो सकता है। आज भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 67 प्रतिशत साथ दे रही है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन माता लक्ष्मी की कृपा रहने से खुशहाली का रहेगा। आप अपने दोस्तों या परिवार वालों के साथ कहीं दूर घूमने जा सकते हैं।आज भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 77 प्रतिशत साथ दे रही है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए आज दिन मान- सम्मान को बढ़ाने का रहेगा।आपके घर में धन की वृद्धि होगी आपकी खुशियों में कोई कमी नहीं आएगी। आपके घर किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। आज भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 77 प्रतिशत साथ दे रही है।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन किसी भी काम को लेकर सावधानी बरतने का रहेगा। आज कामकाज को लेकर किसी भी तरह का बड़ा नुकसान हो सकता है। किसी भी मामले पर परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य की सलाह लें। आज भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 70 प्रतिशत साथ दे रही है।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा कम रहेगा। अपनी आय के व्यय पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी।आप अपने संत के बुरे व्यवहार के कारण थोड़े क्रोधित हैं। आज भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 70 प्रतिशत साथ दे रही है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ खराब रहेगा। आपको अपने घरेलू सामानों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। काफी समय बाद कुछ परिचित लोगों से आपकी मुलाकात होगी। आज भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 70 प्रतिशत साथ दे रही है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद खास रहेगा। आप अपने कामों में खूब तरक्की मिलेगी। अविवाहित लोगों के लिए विवाह अच्छे प्रस्ताव आएंगे। आज भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 77 प्रतिशत साथ दे रही है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन सावधानी का रहेगा।आप अगर किसी की गाड़ी को मांग कर चलाएं तो ध्यान से चालाएं इससे आपको नुकसान हो सकता है। आज भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 67 प्रतिशत साथ दे रही है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। अगर आप लंबे समय से किसी शारीरिक समस्या से पीड़ित हैं तो वह दूर हो जाएगी। आज भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 71 प्रतिशत साथ दे रही है।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कड़ी मेहनत करने का रहेगा।आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा। आज भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 66 प्रतिशत साथ दे रही है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button