Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर

विधायक भावना बोहरा ने की पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा,कहा-विकास कार्यों में गुणवत्ता और समय सीमा से समझौता नहीं

पांडातराई को मिली 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, डबल इंजन सरकार में बदला नगर का स्वरूप: भावना बोहरा





पंडरिया । पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में चल रहे विकास कार्यों, अधोसंरचना निर्माण और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में विधायक ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को दोटूक निर्देश देते हुए कहा कि जनता की सुविधाओं का ध्यान रखना और विकास कार्यों को पूर्ण पारदर्शिता व गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरा करना ही हमारा प्राथमिक उद्देश्य है।

बैठक के दौरान विधायक भावना बोहरा ने ‘सुशासन तिहार’ में प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण, बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने, प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति और उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों-कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति अनिवार्य करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने आम जनता को मिलने वाले राशन कार्ड, भू-स्वामित्व कार्ड, आयुष्मान कार्ड, भूमिहीन किसानों को आर्थिक लाभ और बुजुर्गों को समय पर पेंशन दिलाने जैसे संवेदनशील विषयों पर चर्चा कर व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की बात कही।

ये भी पढ़ें  रायपुर में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की दोहरी कार्रवाई,अलग-अलग क्षेत्र से दो महिलाएं गिरफ्तार

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पांडातराई की जनता से हमने जो वादा किया है, उसे पूरा करने के लिए हम कटिबद्ध हैं। सुशासन के संकल्प के साथ हमारी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। हमारा लक्ष्य स्पष्ट है पूर्ण पारदर्शिता के साथ क्षेत्र की प्रगति सुनिश्चित करना।

विधायक भावना बोहरा ने बताया कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने के बाद से अकेले नगर पंचायत पांडातराई में अधोसंरचना निर्माण हेतु 20 करोड़ रुपए से अधिक की स्वीकृति मिली है। कई कार्य तेजी से प्रगति पर हैं और कई पूर्ण हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें  नारायणपुर में IED ब्लास्ट से BSF के 2 जवान जख्मी,पैर पड़ते ही हुआ ब्लास्ट

उन्होंने प्रमुख उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि पांडातराई बायपास, फास्टरपुर मार्ग, और पोंड़ी-पांडातराई-पंडरिया मार्ग (NH 130A) में हॉफ नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो चुकी है। इसके अलावा नगर में हाई मास्ट व स्ट्रीट लाइट, प्रमुख चौकों, तालाबों व मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण, विद्यालयों में सुविधाओं का विस्तार, सीसी रोड, नाली निर्माण और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति जैसे महत्वपूर्ण कार्य आकार ले रहे हैं।

विधायक ने कहा कि जब से प्रदेश में त्रिस्तरीय (ट्रिपल इंजन) भाजपा व्यवस्था के तहत काम शुरू हुआ है, तब से विकास कार्यों में अभूतपूर्व तेजी आई है। इससे न केवल बुनियादी ढांचा मजबूत हो रहा है, बल्कि व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा, किसानों-महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का विस्तार भी सुनिश्चित हो रहा है।

ये भी पढ़ें  टिकरापारा में अवैध शराब बेचता पकड़ाया युवक, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

​इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में नगर पंचायत पांडातराई की अध्यक्ष सरिता सोनी, सभी वार्डों के पार्षदगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button