Big BreakingChhattisgarhFeaturedरायपुर
होली के दौरान रायपुर पुलिस ने 329 वाहन किए जप्त,78 वाहन चालकों के विरुद्ध ड्रंक एंड ड्राइव कार्यवाही

रायपुर । होली त्यौहार 13 एवं 14 मार्च को मनाया गया। होली पर्व के दौरान शहर में शांति एवं सौहार्दपूर्ण व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन पर समस्त एडिशनल एसपी एवं डीएसपी के नेतृत्व में रायपुर शहर के 50 प्रमुख चौक चौराहा पर यातायात पुलिस एवं जिले के थाने के पुलिस के द्वारा चेकिंग पॉइंट लगाया गया था ।

चेकिंग के दौरान 251 वाहन चालकों पर तीन सवारी वाहन चलाने के कारण कार्यवाही करते हुए वाहन जप्त किए गए। साथ ही 78 वाहन चालकों पर नशे की हालत में वाहन चलाने के कारण कार्यवाही करते हुए वाहन जप्त की गई है एवं प्रकरण निराकरण हेतु सोमवार को माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा।



