Tuesday, February 4, 2025
HomeChhattisgarhमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऑटो एक्स्पो का किया शुभारंभ,कहा-देश में जितने भी...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऑटो एक्स्पो का किया शुभारंभ,कहा-देश में जितने भी व्हीकल हैं सभी यहां पर उपलब्ध है

रायपुर । छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने रायपुर में ऑटो एक्सपो 2025 का शुभारंभ किया। ऑटो एक्सपो 15 फरवरी तक एक महीने चलेगा। एक्सपो के दौरान गाड़ियों की खरीदी में आरटीओ में 50 फ़ीसदी की छूट मिलेगी। इस कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी मोतीलाल साहू भी मौजूद रहे।

शुभारंभ के दौरान सीएम साय ने संबोधन करते हुए कहा कि, ट्रांसपोर्ट विभाग का धन्यवाद करते हुए कहा कि, लास्ट ईयर व्हीकल बिक्री में प्रदेश को 500 % का इजाफा हुआ था। इस साल दोगुना विकास होना चाहिए राडा दावा भी कर रहा है इसमें उनका समर्थन होगा। देश में जितने भी व्हीकल हैं सभी यहां पर उपलब्ध है। एक जगह हर तरह का व्हीकल मिल जाएगा।

सीएम ने एक्सपो से व्हीकल खरीदने की करी अपील

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, आज सड़क सुरक्षा में जागरूकता लाने के लिए हमने कार्यक्रम भी किया है। राडा को धन्यवाद करता हूं रोड सुरक्षा का संदेश भी यह लोग देते हैं। आगे उन्होंने कहा कि, देश प्रदेश के लोगों से आह्वाहन करता हूं यहां आए और मनपसंद व्हीकल खरीदी करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments