Big BreakingChhattisgarhCrimeरायपुर

खरोरा पुलिस ने डीजल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश; 3 आरोपी गिरफ्तार

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर दिया जाता था वारदात को अंजाम; एक आरोपी पर पहले भी मामले हैं दर्ज





रायपुर । ​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह के दिशा-निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में पुलिस ने एक बड़े डीजल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का डीजल, घटना में प्रयुक्त उपकरण, और एक स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया है।

क्या है मामला?

​दिनांक 03/12/25 को प्रार्थी ने खरोरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी 18 चक्का ट्रक (क्रमांक WB 35 4988) को रायगढ़ से रायपुर लाते समय, देर रात लगभग 01:00 बजे, ग्राम मांठ दशमेश ढाबा के पास खड़ी करके खाना खाने के बाद सो गया था। सुबह लगभग 04:00 बजे उठने पर उसे पता चला कि अज्ञात व्यक्तियों ने ट्रक की डीजल टंकी का ढक्कन खोलकर लगभग 200 लीटर डीजल (कीमत 18,664/-) चोरी कर लिया है।

ये भी पढ़ें  अम्बेडकर अस्पताल में इनक्यूबेटर मशीन में आग, जानमाल की कोई क्षति नहीं

आरोपियों की गिरफ्तारी और मोडस ऑपरेंडी

​मामले की विवेचना के दौरान, पुलिस ने रामगोपाल आदिले, राहुल बर्मन, और अशोक कुमार शाह नामक तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे विगत पाँच-छः वर्षों से तखतपुर (बिलासपुर), पिपरिया (कबीरधाम) और अन्य क्षेत्रों में एक साथ मिलकर डीजल चोरी करते थे।

  • तरीका: आरोपी रामगोपाल आदिले ने 30,000 प्रतिमाह किराए पर स्कॉर्पियो वाहन (CG 10 BR 0235) लिया था। उन्होंने असली नंबर प्लेट बदलकर फर्जी नंबर प्लेट (CG 10 BR 3373) लगाकर वारदातों को अंजाम दिया।
  • चोरी की रात: 03/12/25 की रात को वे चार लोग (एक आरोपी परदेश बंजारे भाग गया) 14 जेरीकेन, लोहे का रॉड, और स्टील/प्लास्टिक का पाईप लेकर निकले। ग्राम मांठ दशमेश ढाबा के पास उन्होंने ट्रक को देखा, और रॉड से अटेस कर टंकी को तोड़कर पाईप की मदद से डीजल चोरी किया।
  • दूसरा मामला: उन्होंने उसी रात ग्राम सारागांव में भी एक अन्य ट्रक से 3 जेरीकेन डीजल चोरी किया।
ये भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ में मौसम ने फिर बदली करवट,गरज-चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें, गर्मी से मिलेगी राहत

जब्त सामग्री और आपराधिक इतिहास

​पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9 जरकिन में भरा हुआ कुल 315 लीटर डीजल, 5 खाली जरकिन (कुल कीमत 31,500/-), घटना में प्रयुक्त रॉड, स्टील पाईप, प्लास्टिक पाईप और स्कॉर्पियो वाहन (कीमत 8,00,000/-) सहित कुल 8,31,500/- का माल जब्त किया।

​आरोपी रामगोपाल आदिले का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है, जिसके खिलाफ थाना दीपका (जिला-कोरबा) में वर्ष 2016 में डीजल चोरी का मामला और थाना बलौदा (जिला-जांजगीर) में वर्ष 2007 में अन्य मामले दर्ज हैं।

​पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भा.न्या.सं. की धाराएँ 303(2), 3(5), 238(ग), 340(2), और 317(5) जोड़कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button