Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर

बसना विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने खुसरूपाली में दी बाबा साहेब को पुष्पांजलि, ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो’ के संकल्प पर दिया जोर

डॉ. भीमराव अंबेडकर मात्र नाम नहीं, बल्कि एक जीवंत विचारपुंज हैं: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल





बसना । बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खुसरूपाली में भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस भव्य समारोह में क्षेत्रीय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ. अग्रवाल ने बाबा साहेब के चरणों में नमन करते हुए उन्हें भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जी मात्र एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारपुंज हैं। उन्होंने समाज के सबसे अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिया। उनका पूरा जीवन संघर्ष, त्याग और सेवा की एक अनूठी मिसाल है। आज हम जिस लोकतांत्रिक भारत का स्वरूप देख रहे हैं, उसकी नींव बाबा साहेब के महान विचारों और उनके द्वारा रचित अद्वितीय संविधान पर टिकी है।

विधायक डॉ. अग्रवाल ने आगे कहा कि बाबा साहेब ने शिक्षा को ही उन्नति का एकमात्र मार्ग बताया था। उन्होंने ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ का जो मूलमंत्र दिया, वह आज भी प्रासंगिक है। सरकार भी उन्हीं के पदचिह्नों पर चलते हुए ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के ध्येय वाक्य के साथ समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

आज की युवा पीढ़ी के संदर्भ में अपने विचार साझा करते हुए विधायक जी ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को बाबा साहेब के संघर्षों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्हें केवल एक नेता के रूप में नहीं, बल्कि ज्ञान के प्रतीक के रूप में देखना चाहिए। युवाओं को संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहना होगा।शिक्षा ही वह शस्त्र है जिससे गरीबी और कुरीतियों को मिटाया जा सकता है, इसलिए युवाओं को अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण और बौद्धिक विकास में लगानी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष बसना नरेंद्र यादव,जनपद सदस्य मधु प्रेम खूंटे,सरपंच ग्राम पंचायत कुम्हारी मेघमोती सिदार , विधायक प्रतिनिधि अरविंद मिश्रा,महामंत्री मंडल बसना सरोज पटेल,मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा नरेंद्र टुटेजा,मंडल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा राकेश भारती, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा मोहरसाय ओगरे,मंडल मंत्री अरुण स्वर्णकार,मंडल मंत्री सुनील प्रधान,मंडल मंत्री गिरजा नंद, उपाध्यक्ष मंडल बसना सरिता जगत,मंडल कोषाध्यक्ष अमृत चौधरी,किसान मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र नायक,महिला मोर्चा मंत्री किरण नायक,महामंत्री युवा मोर्चा नवीन भट्ट,वरिष्ठ नागरिक रामनरेश बघेल, उपाध्यक्ष भाजपा मंडल नरेश चौधरी,निज सचिव नरेंद्र बोरे, सुखदेव दास वैष्णव मीडिया प्रभारी,ग्राम खुसरूपाली के ग्रामीण एवं अंबेडकर उत्सव समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने मुख्य अतिथि का आत्मीय स्वागत किया। समारोह के अंत में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को अंबेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए समाज में समरसता और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button