कैंसर के विरुद्ध जंग में छत्तीसगढ़ को मिली नई ताकत:विधायक डॉ. संपत अग्रवाल बोले-अब मरीजों को इलाज के लिए मुंबई जाने की जरूरत नहीं, राज्य में ही मिलेगा विश्वस्तरीय उपचार

श्री बालाजी हॉस्पिटल में 200 बिस्तरों वाले सुपर स्पेशलिटी सेंटर का शुभारंभ, विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं





रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर अब कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक नए स्वर्णिम युग की ओर कदम बढ़ा चुकी है। मोवा स्थित श्री बालाजी हॉस्पिटल परिसर में 200 बिस्तरों वाले ‘एडवांस्ड सुपर स्पेशलिटी कैंसर हॉस्पिटल’ का भव्य शुभारंभ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह अस्पताल विश्वस्तरीय आधुनिक सुविधाओं के साथ “कैंसर का संपूर्ण समाधान” प्रदान करने के संकल्प के साथ शुरू किया गया है, जिसका लाभ न केवल प्रदेश बल्कि पूरे मध्य भारत के मरीजों को मिलेगा।

इस विशेष अवसर पर बसना क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अस्पताल की अत्याधुनिक सुविधाओं का अवलोकन किया और इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पहल की मुक्त कंठ से सराहना की।

अस्पताल के संचालक डॉ. देवेंद्र नायक की दूरदर्शिता और अटूट सेवा भावना की प्रशंसा करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने उन्हें इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। विधायक डॉ. अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. देवेंद्र नायक जी ने रायपुर और पूरे छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवा को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए जो समर्पण दिखाया है, वह वास्तव में वंदनीय है। श्री बालाजी कैंसर हॉस्पिटल के माध्यम से उन्होंने कैंसर जैसे जानलेवा रोग से जूझ रहे मरीजों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का उपचार एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने का जो बीड़ा उठाया है, वह हमारे प्रदेश के स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को नई मजबूती प्रदान करेगा।

विधायक डॉ. अग्रवाल ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि कैंसर केवल एक शारीरिक बीमारी नहीं, बल्कि एक बड़ी आर्थिक चुनौती भी है। उन्होंने कहा कि अक्सर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए मुंबई या अन्य महानगरों की ओर भागना पड़ता था, जो हर किसी के लिए संभव नहीं था। लेकिन अब श्री बालाजी कैंसर हॉस्पिटल की यह पहल राज्य के गरीब और मध्यम वर्ग के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगी। यहाँ आधुनिक तकनीक और अनुभवी चिकित्सकों की उपलब्धता से अनगिनत परिवारों को नई आशा मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि यह नया संस्थान अत्याधुनिक मशीनों, कीमोथेरेपी, रेडिएशन और कैंसर सर्जरी जैसी विशेषज्ञ सुविधाओं से लैस है। विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने अंत में डॉ. देवेंद्र नायक, अस्पताल प्रबंधन और समस्त चिकित्सा टीम को इस उत्कृष्ट कार्य के लिए साधुवाद देते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि यह संस्थान निरंतर जनसेवा में समर्पित रहकर मानवता की सेवा करता रहे।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button