रविवार को कैसा रहेगा आपका दिन? जानें सभी 12 राशियों का हाल

आइए देखते हैं क्या कहती हैं आपकी राशि...





आज का दिन रविवार हैं। जो सूर्य देव की पूजा के लिए समर्पित है। इस दिन सूर्य देव की पूजा करने से निरोगी शरीर का आशीर्वाद प्राप्त होता है। रविवार के दिन भगवान सूर्य की उपासना करना अत्यंत फलदायी माना जाता है।

इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जानते हैं  इस बारे में बाकी राशियों का राशिफल भी।

मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और किसी प्रकार की बड़ी परेशानी नहीं आएगी। मानसिक चिंताएं दूर होंगी। जीवनसाथी के सहयोग से लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिलने के योग हैं। व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी और धन लाभ होगा।

नौकरीपेशा लोगों का प्रभाव बढ़ेगा तथा सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। हालांकि स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है, विशेष रूप से मूत्र संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

लकी नंबर: 4 | लकी कलर: लाल

वृष राशि (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज व्यापार में अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। मानसिक संतुलन बना रहेगा और पारिवारिक जीवन में सामंजस्य देखने को मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण है, मेहनत करने पर ही सफलता मिलेगी। खर्च बढ़ सकते हैं और गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं। यात्रा लाभदायक नहीं रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, मौसमी या अन्य बीमारियां परेशान कर सकती हैं।

लकी नंबर: 3 | लकी कलर: फिरोजा

मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल है। पुराने विवाद बातचीत से सुलझ सकते हैं। पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव का प्लान बन सकता है। संतान और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। स्थायी संपत्ति से लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

लकी नंबर: 1 | लकी कलर: नीला

कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज स्थायी संपत्ति से लाभ के योग हैं। बुद्धिमानी से शत्रुओं पर विजय मिलेगी और कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों के काम की सराहना होगी। आय के स्रोत मजबूत होंगे और परिवार का सहयोग मिलेगा। हालांकि माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।

लकी नंबर: 9 | लकी कलर: गुलाबी

सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

कार्य को लेकर उत्साह बना रहेगा और धन लाभ के योग हैं। स्वभाव में लचीलापन अपनाने से सफलता आसानी से मिलेगी। अहंकार से बचें, अन्यथा समस्याएं बढ़ सकती हैं। योग और ध्यान में रुचि बढ़ेगी। मनोरंजन और यात्रा के योग हैं, लेकिन स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।

लकी नंबर: 5 | लकी कलर: क्रीम

कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

धन लाभ के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और राजकीय कार्यों से लाभ मिल सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा, लेकिन पैसों को लेकर कुछ परेशानी बनी रह सकती है। दोपहर के बाद विलासिता की ओर झुकाव रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

लकी नंबर: 7 | लकी कलर: आसमानी

तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज ऐश्वर्य और भाग्य का साथ मिलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और यात्रा लाभदायक रहेगी। कार्यक्षेत्र मजबूत होगा और अधूरे काम पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा, हालांकि भाई-बहनों का सहयोग कम मिल सकता है। साझेदारी के व्यापार में लाभ होगा।

लकी नंबर: 2 | लकी कलर: सलेटी

वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा। शाम के समय परिवार के साथ चर्चा का अवसर मिलेगा। थोड़े प्रयास से धन लाभ होगा और व्यापार में ग्राहकों से तालमेल बना रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है, सर्दी-जुकाम परेशान कर सकता है।

लकी नंबर: 8 | लकी कलर: सफेद

धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

स्वभाव में सरलता रहेगी और कार्य के प्रति उत्साह बना रहेगा, लेकिन कुछ कारणों से देरी हो सकती है। भाई-बहनों से अपेक्षित सहयोग न मिलने पर पारिवारिक तनाव संभव है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और समाज में सम्मान मिलेगा।

लकी नंबर: 6 | लकी कलर: पीला

मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

दूसरों की मदद करने से मान-सम्मान मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और भाग्य का साथ मिलेगा। पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद की संभावना है, लेकिन फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। नौकरी और व्यापार में उन्नति होगी तथा सरकारी कागजातों से जुड़ी परेशानी दूर होगी।

लकी नंबर: 3 | लकी कलर: हरा

कुंभ राशि (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। संपत्ति और यात्रा से लाभ होगा। आय के स्रोत मजबूत होंगे और मित्रों का सहयोग मिलेगा। जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आएगा। शत्रु पराजित होंगे, हालांकि पारिवारिक सहयोग सीमित रह सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

लकी नंबर: 7 | लकी कलर: बैगनी

मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी आवश्यक है। कार्य के प्रति उत्साह रहेगा, लेकिन परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं होंगे। नई परियोजना शुरू करने से पहले वरिष्ठों से सलाह लें। ऑफिस के कागजातों पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह पढ़ लें और अनावश्यक कार्यों से दूरी बनाए रखें।

लकी नंबर: 4 | लकी कलर: नीला

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button