रणवीरपुर में उप तहसील कार्यालय का शुभारंभ, विधायक भावना बोहरा ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

अब खसरा, खतौनी, नामांतरण जैसे कार्यों के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर तहसील : विधायक भावना बोहरा

पंडरिया । ग्राम रणवीरपुर में मंगलवार को समरसता भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में उप तहसील कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर दामखेड़ा कबीर आश्रम के नवोदित वंशाचार्य उदितमुनि नाम साहेब जी एवं पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, अधिकारीगण, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

विधायक भावना बोहरा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि रणवीरपुर में उप तहसील कार्यालय की स्थापना ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग थी। उन्होंने बताया कि इस मांग को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समक्ष रखा गया था, जिसे स्वीकार करते हुए जुलाई माह में आयोजित निःशुल्क बस सेवा शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल माध्यम से इसकी घोषणा की गई थी। विधायक ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन भाजपा सरकार जनकल्याण और अधोसंरचना विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उप तहसील कार्यालय के शुरू होने से अब क्षेत्रवासियों को खसरा-खतौनी की नकल, नामांतरण, सीमांकन, ऋण पुस्तिका जैसे राजस्व कार्यों के लिए दूर तहसील मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। इससे न केवल समय और संसाधनों की बचत होगी, बल्कि प्रशासनिक कार्यों में भी गति आएगी।

विधायक बोहरा ने कहा कि यह कार्यालय पारदर्शी प्रशासन और त्वरित सेवा उपलब्ध कराने में एक सशक्त सेतु की भूमिका निभाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार की नीति केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण जनभावनाओं और आकांक्षाओं को साकार करने का प्रयास है।

कार्यक्रम के अंत में विधायक ने कहा कि हमारी प्राथमिकता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र से पंडरिया विधानसभा क्षेत्र विकास की स्वर्णिम गाथा लिख रहा है। जनता का विश्वास और सहयोग ही मेरी ऊर्जा का स्रोत है, और हम सब मिलकर समृद्ध पंडरिया के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button