Big BreakingChhattisgarhCrimeFeaturedरायपुर

रिलायंस डिजिटल स्टोर में सेंधमारी: हाई-टेक चोरी का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार





रायपुर । रायपुर के थाना सरस्वती नगर क्षेत्रांतर्गत रिलायंस डिजिटल स्टोर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी तथा चोरी की वस्तुएं खरीदने वाले चार अन्य व्यक्तियों सहित कुल पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, चोरी की यह घटना 25-26 मई की दरमियानी रात को हुई जब आरोपी मयंक दीक्षित ने जी.ई. रोड स्थित रिलायंस डिजिटल स्टोर में प्रवेश कर 17 आईफोन, 2 स्मार्टवॉच और 1 एप्पल ईयरपॉड चोरी किया। बाद में चोरी किए गए इन उपकरणों को निखिल गर्ग, चंदन वर्मा, अमित अग्रवाल और आशीष लखवानी को बेचने की बात सामने आई।

ये भी पढ़ें  नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर विकास के सूर्योदय की ओर बढ़ता बस्तर, 'बस्तर पण्डुम' केवल उत्सव नहीं, बस्तर की आत्मा का पुनर्जागरण है: किरण देव

पुलिस ने तकनीकी जांच और गहन पूछताछ के बाद चौबे कॉलोनी निवासी मयंक दीक्षित को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपने अपराध को स्वीकार किया और चोरी किए गए आईफोन की बिक्री का भी खुलासा किया। इसके बाद, चोरी का सामान खरीदने वाले चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया, जिनके खिलाफ धारा 317(4) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 16 आईफोन, 2 स्मार्टवॉच, 1 एप्पल ईयरपॉड और घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन जप्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 21 लाख रुपये है।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ अधिकारियों ने अपराध की जल्द से जल्द जांच और गिरफ्तारी के निर्देश दिए। सरस्वती नगर थाना तथा एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिरों की सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें  बचत उत्सव मोदी सरकार की जीएसटी पर लूट पर पर्दा की कोशिश, जनता सब समझ रही : धनंजय ठाकुर

पुलिस का कहना है कि मामले की आगे जांच जारी है और अन्य संभावित संलिप्त लोगों की तलाश की जा रही है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button