Wednesday, July 2, 2025
HomeBig Breakingडाक्टर प्रियंका शुक्ला ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण,मातृ मृत्यु दर कम...

डाक्टर प्रियंका शुक्ला ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण,मातृ मृत्यु दर कम करने गंभीर गर्भवती महिलाओं की विशेष निगरानी के निर्देश

रायपुर । प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के लिए आज आयुक्त सह संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं, डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा रायपुर जिले के विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायपुर डॉ. मिथिलेश चौधरी भी साथ उपस्थित रहे।

निरीक्षण के अंतर्गत डॉ.प्रियंका शुक्ला ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर, हीरापुर, गोगांव एवं अर्बन आयुर्वेदिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया। उन्होंने मातृ मृत्यु दर, जो वर्तमान में राज्य में 132 प्रति एक लाख जीवित जन्म है, को कम करने हेतु निर्देश दिए।

डॉ. प्रियंका शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत प्रत्येक माह की 9 और 24 तारीख को गंभीर गर्भवती महिलाओं की विशेष जांच की जाती है। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक केंद्र में हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं की सूची संधारित की जाए तथा उन्हें PMSMA दिवस के पूर्व फोन पर सूचित कर निकटतम केंद्र बुलाया जाए।

उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी हो तथा यह स्पष्ट किया जाए कि किस महिला का प्रसव किस केंद्र में होना है। साथ ही प्रसव के बाद महिलाओं की विशेष देखभाल हेतु क्लिनिक संचालन के निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान डॉ. प्रियंका शुक्ला ने स्वास्थ्य केंद्रों में उपस्थित गर्भवती महिलाओं से चर्चा कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments