Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर
छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़ी कार्रवाई, अनुशासन उल्लंघन पर सात नेताओं की छुट्टी

रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने संगठन के अनुशासन का उल्लंघन करने वाले सात नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह फैसला पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर 28 मई 2025 को लिया गया।
निष्कासित नेताओं के नाम
पार्टी ने जिन नेताओं को बाहर किया है, उनमें शामिल हैं:
- निखिल साहू (युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य)
- शैलेन्द्र धुर्वेचंद (अध्यक्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा, मंडल नगरी)
- भोला शर्मा (पार्टी कार्यकर्ता)
- गज्जू शर्मा (युवा मोर्चा कार्यकर्ता)
- रवेन्द्र साहू
- संत कोठारी
- सुनील निर्मलकर (अध्यक्ष, युवा मोर्चा, मंडल नगरी)
प्रदेश भाजपा कार्यालय से जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, इन नेताओं को अनुशासनहीनता और पार्टी नीति के उल्लंघन के कारण निष्कासित किया गया है। भाजपा ने स्पष्ट किया है कि संगठन की आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
ये भी पढ़ें रायपुर में जानलेवा हमला: पुलिस ने 07 आरोपियों को चंद घंटे में किया गिरफ्तार,निकाला जुलूस

इस निष्कासन आदेश की जानकारी प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, और जिलाध्यक्ष भाजपा धमतरी को भी दी गई है।



