Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर

स्कूल, अस्पतालों को बंद कर मयखाने खोल रही है सरकार, शिक्षा, स्वास्थ्य नहीं नशे के कारोबार को संरक्षण: सुरेंद्र वर्मा



रायपुर । शमशेरा ब्रांड नेम से एक नए देशी शराब बॉटलिंग प्लांट को लाइसेंस जारी किए जाने पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आने के बाद से 67 नए शराब दुकान खोले गए, 674 दुकानों की क्षमता दुगुनी की अर्थात् देशी में अंग्रेजी और अंग्रेजी में देशी भी उपलब्ध कराया, इस प्रकार की भाजपा की सरकार में प्रदेश में कुल 1400 दुकाने खुल गई, सेस कम करके मदिरा की दरें घटाई गई यही नहीं देशी ब्रांड शोले, रोमियों और यूनिक के बाद अब चैथी कंपनी ‘शमशेरा’ को देशी शराब बॉटलिंग का एक और लाइसेंस जारी किया है। ऐसा प्रतीत होता है कि इस सरकार की प्राथमिकता छत्तीसगढ़ को नशे की गर्त में डुबोना है, एक तरफ जहां अस्पतालों में जांच, इलाज और दवा का अभाव है, समुचित पेयजल व्यवस्था नहीं है, सरकारी विभागों में नई नियुक्तियां बंद हैं, नए सेटअप का बहाना करके 4000 से अधिक स्कूलों को बंद करने का षड्यंत्र रचा गया है वही शराब के नए-नए दुकान और उन दुकानों के लिए नए-नए ब्रांड की व्यवस्था यह सरकार प्राथमिकता से कर रही है। प्रदेश की माता-बहनें जानना चाहती हैं कि क्या यही मोदी की गारंटी थी? अबकी बार मदिरा प्रेमी सरकार, क्या यही साय सरकार का नारा है?

यह भी पढ़ें  कैट छत्तीसगढ़ को मिला नया नेतृत्व, विक्रम सिंह देव बने प्रदेश चेयरमैन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि साय सरकार के कुशासन में छत्तीसगढ़ शराब की खपत के मामले में नित नए रिकॉर्ड बना रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अधीन आने वाले प्रदेश के आबकारी विभाग के ही आंकड़ों के मुताबिक पिछले एक साल अर्थात 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच 467.02 प्रूफ लीटर अर्थात लगभग 5 लाख लीटर देशी शराब की खपत प्रदेश में हुई है, जो ऐतिहासिक तौर पर सर्वाधिक है। प्रदेश में बढ़ते अपराध का प्रमुख कारण नशाखोरी है जिसे रोकने के बजाय बढ़ावा दे रही है सरकार। एक तरफ जहां भाजपा की सरकार आने के बाद से छत्तीसगढ़ शिक्षा के स्तर और स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार पिछड़ रहा है, वही नशाखोरी के मामले में जरूर ऐतिहासिक शिखर की ओर बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें  रायपुर पुलिस का ऑपरेशन समाधान:तड़के सुबह 4 बजे छापेमार कार्यवाही,2013 संदिग्धों को लाया गया तस्दीकी हेतु

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सत्ता के संरक्षण में नशे का अवैध कारोबार छत्तीसगढ़ में फल-फूल रहा है। नकली शराब, मिलावटी शराब, पड़ोसी राज्यों से तस्करी, नकली होलोग्राम की शिकायतें लगातार आ रही है। कोचियों और तस्करों को सत्ताधारी दल के नेताओं का खुला संरक्षण प्राप्त है। राजनांदगांव, खैरागढ़, गंडई, मुंगेली में सरकारी शराब दुकानों से कोचियों को 200 रुपए प्रति पेटी अतिरिक्त लेकर शराब पहुंचाने के वीडियो वायरल हुई थे, गांजे और नशे की गोलियों के साथ ही हर तरह के सुखे नशे का कारोबार पूरे प्रदेश में फैल चुका है। क्या स्कूलों, अस्पतालों को बदहाल करके सभी क्षेत्रों में शराब दुकान खोलना ही सरकार की प्राथमिकता है? सरकार के शराब प्रेम से यही प्रतीत होता है कि नशे को जन-जन तक पहुंचाना ही साय सरकार का लक्ष्य है और इसी संकल्प के लिए वह ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही है। यह सरकार प्रदेश के भविष्य को नशे की गर्त में धकेलने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

यह भी पढ़ें  आज देशभर में कमल खिल चुका है, खिलता जा रहा है : मुख्यमंत्री साय

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button