Big BreakingChhattisgarhCrimeFeaturedरायपुर

महादेव सट्टा एप : ऑनलाइन सट्टा का संचालन करने वाला मुख्य आरोपी पप्पू जेठवानी गिरफ्तार





रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी पुलिस को महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा का संचालन करने वाले मुख्य आरोपी पप्पू जेठवानी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी पिछले छह माह से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहा था। वहीं, इस मामले में पुलिस ने अबतक के कुल 26 सटोरियों को पकड़कर जेल भेजा है।

जानिए क्या था मामला

दरअसल, थाना गंज दर्ज अपराध धारा 7 तथा 420, 120बी भादवि. एवं भारतीय तार अधिनियम की धारा 25सी एवं आईटी एक्ट की धारा 66सी के प्रकरण में पुलिस की संयुक्त टीम ने कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र पुणे स्थित एक फ्लैट में रेड कार्रवाई कर 26 सटोरियों को गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़ें  भाजपा आज प्रदेशभर में मनाएगी डॉ. अम्बेडकर जी की जयंती,13 अप्रैल से 25 अप्रैल तक विविध कार्यक्रमों का होगा आयोजन

आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप 11 नग, 98 नग मोबाइल, कैल्कुलेटर, वाईफाई 2 नग, रजिस्टर 3 नग, पास बुक 30 नग, चेक बुक 9 नग, एटीएम 81 नग 50 नग सिम कार्ड जब्त किया था।

मामले में आईडी लेकर पैनल संचालन करने वाला आरोपी खियाल दास जेठवानी उर्फ पप्पू जेठवानी घटना के बाद से फरार था। जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही थी। इसी दौरान टीम के सदस्यों को आरोपी सटोरी की रायपुर में उपस्थिति के संबंध में जानकारी मिली। तत्काल टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी पप्पू जेठवानी द्वारा उक्त ऑनलाईन महादेव सट्टा के पैनल का संचालन करना पाया गया।

ये भी पढ़ें  कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किया राज्य स्तरीय फल, फूल, सब्जी प्रदर्शनी का पोस्टर विमोचन,गांधी नेहरू उद्यान में 9 से 11 जनवरी 2026 तक होगा भव्य आयोजन

आरोपी खियाल दास जेठवानी उर्फ पप्पू जेठवानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना से संबंधित 1 नग मोबाइल फोन जब्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

खियाल दास जेठवानी उर्फ पप्पू जेठवानी पिता स्व. रामचंद्र जेठवानी उम्र 48 साल निवासी पाल्म रेजिडेंसी, सी 104 कटोरा तालाब, थाना सिविल लाइन रायपुर।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button