Big BreakingChhattisgarhFeatured

एसएसपी ने देर रात्रि ली अपराध समीक्षा बैठक,नशे पर कठोरतम कार्रवाई के दिए निर्देश



रायपुर । रायपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष सिंह द्वारा कंट्रोल रूम में रात्रि अपराध समीक्षा बैठक हुई। जो देर रात्रि तक चलती रही।

जिले के थाना प्रभारी और राजपत्रित अधिकारियों को अचानक बुला अपराधियों पर कठोरतम कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

प्रभारियों को अड्डेबाजों, बदमाशों, लिस्टेड गुंडा और नशे पर जीरो टॉलरेंस पर कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए। अधिकांश गंभीर अपराधों की जड़ में नशा हैं, इसलिए नशे के विरुद्ध कार्यवाही अभियान और तेज करने को कहा। सार्वजनिक जगहों पर नशाखोरी और नशे में गाड़ी चलाने पर सख्त कार्यवाही कर ऐसे लोगों में भय पैदा करें।

अपराध घटित होने पर पुलिस का रिएक्शन तेज होना चाहिए ताकि अपराधी पकड़ा जाए और भय बने। आदतन बदमाशों की जमानत निरस्त, एनएसए एक्ट के तहत प्रकरण, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, जिला बदर, फरार की संपत्ति कुर्की करवाने का निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें  रायपुर रेंज आरक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित: 1237 पदों पर सफल अभ्यर्थियों का चयन, 378 महिलाओं ने लहराया परचम

गश्त के दौरान चेकिंग बढ़ाने का निर्देश दिया। अपराध के हिसाब से चिन्हित सेंसिटिव जगहों पर लगातार पेट्रोलिंग और लोगों के साथ मीटिंग करने को कहा।

अपराध समीक्षा दौरान दर्ज प्रकरणों में तेजी से चालान करने को कहा ताकि पीड़ित को न्याय मिलें। इस वर्षांत तक अपराध पेंडेंसी न्यूनतम करने का निर्देश दिया।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button