Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर

उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय संग सुनी ‘मन की बात’, राष्ट्र निर्माण के संदेशों से गूंजा निवास

स्वदेशी, स्वास्थ्य और राष्ट्र निर्माण के संदेशों से गूंजा मुख्यमंत्री निवास





रायपुर । उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पुरंदर मिश्रा ने आज मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ प्रधानमंत्री मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 129वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया। इस अवसर पर सांसद संतोष पाण्डेय एवं विधायक प्रबोध मिंज सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम उपरांत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि वर्ष के अंतिम ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग, देश में निर्मित उत्पादों को प्राथमिकता देने तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का प्रेरक संदेश दिया। उन्होंने बिना चिकित्सकीय परामर्श के एंटीबायोटिक दवाओं के सेवन से बचने की महत्वपूर्ण सीख दी, जो जनस्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।

ये भी पढ़ें  श्याम रंग में रंगी चुनरिया: 24 फरवरी को सजेगा बाबा श्याम का भव्य दरबार,पहली बार भक्तों को मिलेगी बाबा के शीश से स्पर्श दिव्य मोरछड़ी

उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र को जोड़ने वाला जीवंत संवाद है, जो समाज के हर वर्ग को आत्मनिर्भरता, नवाचार और सकारात्मक सोच की दिशा में प्रेरित करता है। प्रधानमंत्री के विचार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचकर उन्हें राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में वर्ष 2025 को भारत की उपलब्धियों से भरा गौरवपूर्ण वर्ष बताते हुए सुरक्षा, खेल, विज्ञान, अंतरिक्ष अनुसंधान, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत के क्षेत्र में मिली सफलताओं का उल्लेख किया। उन्होंने खिलाड़ियों, पैरा-एथलीटों और युवाओं द्वारा किए जा रहे नवाचारों की सराहना करते हुए ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन’ जैसे मंचों की भूमिका को रेखांकित किया।

ये भी पढ़ें  जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र रामानुजगंज में जल्द खुलेगा केंद्रीय विद्यालय,मंत्री नेताम के प्रस्ताव पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दिया आश्वसन

कार्यक्रम में मणिपुर के युवा मोइरांगथेम सेठ द्वारा सौर ऊर्जा के क्षेत्र में किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का उल्लेख किया गया। साथ ही ओडिशा की स्वतंत्रता सेनानी पार्वती गिरि के योगदान को स्मरण करते हुए सेवा, समर्पण और त्याग के मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने आईसीएमआर की रिपोर्ट का हवाला देते हुए एंटीबायोटिक दवाओं के अनियंत्रित उपयोग पर चिंता व्यक्त की और नागरिकों से डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही दवाओं का सेवन करने की अपील की। उन्होंने ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के तहत स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान करते हुए देशवासियों को नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं भी दीं।

ये भी पढ़ें  कैंसर उपचार की दिशा में उम्मीद की नई किरण,पाइपेक तकनीक से शुरू उपचार सुविधा

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ‘मन की बात’ प्रत्येक बार समाज में नई चेतना, ऊर्जा और सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा लेकर आता है, जिसका देशभर के नागरिक उत्सुकता से इंतजार करते हैं।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button