Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर

फाफाडीह अंडरब्रिज में जलभराव पर विधायक पुरंदर मिश्रा का सख्त एक्शन, मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को दिए स्थायी समाधान के निर्देश

फाफाडीह अंडरब्रिज में भरे गंदे पानी पर सख्त हुए विधायक पुरंदर मिश्रा, कहा–जनता की परेशानी बर्दाश्त नहीं





रायपुर । राजधानी रायपुर में सामने आ रही जलभराव की समस्या को लेकर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा एक्शन मोड में नजर आए। नेशनल हाईवे स्थित DRM ऑफिस के पास फाफाडीह अंडरब्रिज में पिछले कई दिनों से नाले का गंदा पानी भरने और लोगों की आवाजाही प्रभावित होने की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विधायक पुरंदर मिश्रा स्वयं मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सामने आया कि फाफाडीह क्षेत्र के रमन मंदिर छहमुंहा नाले में भारी मात्रा में कचरा और गाद जमा होने से जलनिकासी व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई थी। नालों की सफाई नहीं होने के कारण चुनाभट्टी बस्ती सहित फाफाडीह अंडरब्रिज के आसपास जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को विधायक पुरंदर मिश्रा ने तत्काल सफाई अभियान चलाने, नाले की गाद हटाने और जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि रायपुर की जनता को जलभराव जैसी समस्याओं से राहत दिलाना उनकी प्राथमिकता है और आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि केवल खानापूर्ति नहीं, बल्कि स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि क्षेत्रवासियों को दोबारा ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े। साथ ही संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, नालों की नियमित सफाई और जलनिकासी की सतत मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए गए।

विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना ही जनप्रतिनिधि का पहला दायित्व है। उन्होंने कहा कि वे लगातार मैदान में रहकर लोगों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं और शहर की मूलभूत व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए हर स्तर पर सक्रियता के साथ कार्य किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान रायपुर नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर, फाफाडीह मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र गंडेचा, एमआईसी सदस्य महेन्द्र खोडियार, वार्ड पार्षद खगपति सोनी, पूर्व पार्षद गोपाल सोना सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button