Big BreakingChhattisgarhFeaturedरायपुर

​गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने की उठी मांग,बागेश्वर धाम शिष्य मंडल ने रायपुर में सौंपा ज्ञापन

रायपुर से दिल्ली तक गूँज: ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ को मिला बागेश्वर धाम शिष्य मंडल का साथ





रायपुर । भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के संरक्षण हेतु श्री बागेश्वर धाम शिष्य मंडल, रायपुर ने एक बड़ा कदम उठाया है। मंडल ने ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत गौ माता को “राष्ट्र माता” का दर्जा दिलाने के लिए अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त करते हुए देश के प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार को एक औपचारिक निवेदन प्रतिवेदन सौंपा।

रायपुर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में मंडल के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि गौ सेवा और सुरक्षा केवल धार्मिक कार्य नहीं, बल्कि सामाजिक कर्तव्य भी है। प्राचीन काल से ही भारतीय समाज में गौ माता को पूजनीय माना गया है। इसी गौरव को पुनः स्थापित करने के लिए यह राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य जन-जन को गौ सेवा के संकल्प से जोड़ना है।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर मंडल के प्रमुख सदस्य और पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अभियान को सफल बनाने में ​नेतृत्व एवं प्रबंधन सह-प्रभारी योगेश शर्मा, लेखनी बिसेन और कार्यालय प्रभारी नवीन लहरी वहीं ​कोर ग्रुप के सदस्य ओझा , नरेंद्र शर्मा, टीकम सेन, नीतू राव, कुशाग्र सोलंकी, रूपल , किसन शर्मा, रवि शर्मा एवं विजेता वर्मा ने सक्रिय भूमिका निभाई।

मंडल ने प्रदेश के समस्त नागरिकों, गौ भक्तों और समाजसेवियों से इस पावन अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। पदाधिकारियों ने साझा किया कि यह प्रयास भारतीय आस्था और परंपराओं को सुरक्षित रखने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा। तहसीलदार को सौंपे गए ज्ञापन में केंद्र सरकार से शीघ्र अति शीघ्र गौ माता को राष्ट्र माता का संवैधानिक दर्जा देने का आग्रह किया गया है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button