Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर

जल विभाग अध्यक्ष संतोष साहू ने टैंकरों को तैयार रखने दिये निर्देश,कहा-आवश्यक होने पर जोन स्तर पर सीधे टैंकर उपलब्ध कराए जाए





रायपुर । नगर पालिक निगम रायपुर के जलकार्य विभाग अध्यक्ष संतोष सीमा साहू ने कार्यपालन अभियंता जल नरसिंह फरेन्द्र सहित जलविभाग के अभियंताओं एवं अधिकारियों की उपस्थिति में ग्रीष्मकालीन पेयजल प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा कर अनेक निर्देश जनहित में दिये।

जलकार्य विभाग अध्यक्ष संतोष साहू ने ग्रीष्मकालीन पेयजल हेतु सभी जोनों से समन्वय बनाकर प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर पहुंचाने की चिन्हित सूची निगम मुख्यालय को देने और उस सूची को निरन्तर गूगल शीट में भी अपडेट करने के निर्देश दिए। ताकि इसकी निगम मुख्यालय जल कार्य विभाग और नगर निगम रायपुर के उच्चाधिकारियों द्वारा मॉनिटरिंग और समीक्षा की जा सके।

ये भी पढ़ें  नेशनल लोक अदालत: 22 लाख 59 हजार से अधिक प्रकरणों का हुआ रिकार्ड निराकरण

वहीं चिन्हित क्षेत्रों में पानी पहुंचाने के कार्य का सत्यापन अभियंता द्वारा किये जाने की व्यवस्था देने के निर्देश दिये ।

जल कार्य विभाग के अध्यक्ष साहू ने निगम मुख्यालय एवं जोनों से विभागीय टैंकर के अलावा चलने वाले टैंकर को पानी की उपलब्धता पर विधिवत रसीद काटकर दिये जाने और सभी टैंकरों को आवश्यक रूप से तैयार रखवाने के निर्देश दिये हैँ।

बैठक में जलकार्य विभाग अध्यक्ष द्वारा निर्देशित किया गया कि जोनों में जल विभाग की पेयजल व्यवस्था से संबंधित कर्मचारियों की ड्यूटी रात्रि 9 बजे तक रखी जाये, ताकि ग्रीष्म काल में टैंकर की मांग पर सिर्फ मुख्यालय पर निर्भरता न रहे।

ये भी पढ़ें  डी डी नगर इलाके में आपसी विवाद को लेकर दो युवकों की हत्या,2 अपचारी बालक सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

प्रतिदिन टैंकर का हिसाब मुख्यालय स्तर पर पहुंचे, ऐसी व्यवस्था कायम की जाये। नलघर की बाउंड्रीवाल की साफ सफाई करवाने सहित वहां की सुरक्षा का प्रबंध करवाया जाये। रायपुर में जल की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए दो रिफिलिंग माजदा एवं दो ट्रैक्टर इंजन का नया प्रस्ताव देने के निर्देश दिये गये।

जल कार्य विभाग अध्यक्ष संतोष साहू ने निर्देशित किया कि विभागीय स्तर पर सभी जोनों को किराये पर पेयजल टेंकर उपलब्ध करवाए गए हैँ। स्थल पर समस्या होने और आवश्यक होने पर जोन के स्तर पर भी टैंकर से पेयजल उपलब्धता करवाई जा सकती है, ताकि इसमें मुख्यालय पर निर्भर ना रहना पड़े। मुख्यालय से टैंकरों को अति आवश्यक पेयजल आपूर्ति में लगाया गया है ।

ये भी पढ़ें  क्रेडा अध्यक्ष सवन्नी की कमीशनखोरी सुशासन का आईना : दीपक बैज

जल कार्य विभाग के अध्यक्ष ने सभी रजिस्टर की जांच की, जिसमें रसीद काटी जाती है । टैंकर भेजे जाने वाले रजिस्टर का अवलोकन कर सभी कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर टैंकर प्रभारी का मोबाईल नंबर जारी करने सहित अन्य आवश्यक निर्देश कार्य समीक्षा के दौरान जलकार्य विभाग अध्यक्ष द्वारा दिये गये।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button