Big BreakingChhattisgarhFeatured

ट्रैफिक बाधित करने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही,यातायात बाधित करने पर तीन लाख का जुर्माना









रायपुर । रायपुर शहर में सड़कों पर ट्रैफिक बाधित करने वालों के खिलाफ अब जिला प्रशासन सख्ती के साथ कार्रवाई करेगा।

आज से मुख्य मार्गाें में जिला प्रशासन का अमला कार्रवाई करने के लिए उतर गया है। शहर के व्यस्त मार्गाें मेकाहारा चैक से लेकर स्टेशन रोड, नहरपारा, तेलघानी नाका तक ट्रैफिक बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
जिन पर करीब तीन लाख रूपए का जुर्माना किया गया।

पार्किंग की जगह पर गोदाम बनाने वालों पर शिकंजा

व्यवस्ततम मार्गाें के बड़े भवनों में पार्किंग की जगह पर गोदाम बनाने वालों पर भी शिकंजा कसा गया है। उन पर नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए गोदाम को सील कर दिया है।

ये भी पढ़ें  राजिम में 'साय' सरकार की सौगात: 283 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, 4 पूर्व नक्सलियों ने भी शुरू की नई पारी

कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन, नगर निगम और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई है। यह टीम सड़कों के किनारे खड़ी वाहनों और अतिक्रमण पर कार्रवाई करेगी।

ट्रैफिक बाधित करने वालों के खिलाफ सख्त हुई कार्यवाही

आज से शुरू कार्रवाई में पुलिस ने दो ऑटो को जब्त किया है। और अन्य वाहनों पर भी कार्रवाई की है। नगर निगम की टीम ने सड़कों के किनारे ठेले लगाने वालों पर भी कार्रवाई करते हुए उनका ठेला जब्त किया। साथ ही अन्य वाहन चालकों को समझाइश भी दी गई। जिन-जिन स्थानों पर अवैध तरीके से पार्किंग होने पर यातायात बाधित हो रहा है, उन स्थानों पर भी कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें  ओपन स्कूल की समय सारणी जारी:12वीं की परीक्षा 26 और 10वीं की 27 मार्च से शुरू

सड़कों के किनारे वाहन खड़ी होने और अतिक्रमण होने की वजह से सड़कें सकरी हो रही है। इस वजह से सुबह और शाम के समय में शहर में यातायात बाधित हो रहा है। इस यातायात बाधित होने की वजह से जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है।

कचरा फैलाने पर होगी कार्यवाही

जहां बड़े-बड़े बेसमेंट में पार्किंग पर अवैध तरीके से गोदाम बनाया गया है, उन पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए है, जैसे नयापारा चैक इत्यादि। साथ ही गोदाम में कचरा फैलाने पर भी कार्रवाई की जाएगी। जिन सड़कों से आगे बढ़ाकर होर्डिंग्स लगाई गई है, उसे भी जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। शहर के उन स्थानों भीड़-भाड़ हो वहां से अवैध ठेलों की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। सड़कों के किनारे खड़ी कंडम गाड़ियों की भी जब्ती की जाएगी।

ये भी पढ़ें  विश्व श्रवण दिवस:पाहंदा गांव में आयोजित हुआ निशुल्क जांच शिविर

एसएसपी संतोष सिंह एवं नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने सड़कों पर अवैध अतिक्रमण और यातायात बाधित करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है।

यह टीम प्रतिदिन यातायात बाधित होने वाले सड़कों पर पहुंचेगी और कार्रवाई करेगी। आज कार्रवाई के दौरान डीएसपी गुरजीत सिंह एवं नगर निगम की टीम उपस्थित रहे।अब निरंतर कार्रवाईयां भी की जाएगी और वाहनों पर जुर्मानें भी किए जाएंगे।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button