राहुल गांधी पाकिस्तान की तरफ से बैटिंग कर रहे है:किरण सिंहदेव

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उसे बयान को नितांत देश विरोधी और षड्यंत्रपूर्ण मानसिकता का परिचायक बताया है जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिकी इशारे पर सरेंडर करने का आरोप लगाया है। अध्यक्ष देव ने कहा कि सत्ता से बाहर होने की व्याकुलता में कुटिलता की सारी हदें पार करके राहुल जिस तरह की ओछी बयान बाजी कर रहे हैं और जो बात पाकिस्तान की सेना और वहां के हुक्मरानों और आतंकियों ने कहने का दुस्साहस नहीं किया वह सब कह कर राहुल गांधी पाक पोषित आतंकियों का सिरमौर बनने की हो में लगे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की घोषणा भारतीय सैन्य अधिकारियों ने की है और उसे पर सवाल उठाकर उसे सरेंडर बताना राहुल गांधी द्वारा भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम का किया जा रहा घोर अपमान है। भाषाई दरिद्रता, अपरिपक्वता और विवेकहीनता की पराकाष्ठा करते हुए राहुल गांधी यह भूल रहे हैं कि सरेंडर के कारनामे से तो कांग्रेस का इतिहास भरा पड़ा है। 1948 से लेकर 1971 तक के युद्धों में जीती जमीन देने, चीन को ऑक्सई चीन सौपने, पाकिस्तान के 93000 सैनिकों को रिहा करके भी अपने 54000 सैनिकों को सकुशल वापस वापसी नहीं कर पाने वाली कांग्रेस के नेताओं और विशेष कर राहुल गांधी को यह भी भूलना नहीं चाहिए की 2008 के मुंबई हमलों और सीमा पर 20 भारतीय सैनिकों का गला काटने की घटना के बारे में तात्कालिक कांग्रेस सरकार पाकिस्तान को सबक सिखाने के बजाय रोना धोना मचाती रही। बाद में उसी पाकिस्तान को 215 करोड रुपए की आर्थिक तथा राशन आदि की सहायता देकर क्या तात्कालिक कांग्रेस सरकार ने समर्पण नहीं किया था? किरण सिंह देव ने कहा कि राहुल गांधी को जरा अपने गिरेबान में झांक कर देखने की आदत डालनी चाहिए उन्हीं की पार्टी के प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह ने विदेशी धरती पर जाकर समझौता किया था और कहा था कि आतंकवादी गतिविधियों से भारत पाक शांति वार्ता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। राहुल गांधी को यह भी याद रखना चाहिए कि आतंकवादियों को जी और साहब कहना कांग्रेस का आतंकवादियों के सामने समर्पण हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत वर्ष के शेर हैं, भारत माता के मृगेंद्र है, और इस देश का मस्तक नहीं झुकने देने के संकल्प के साथ आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक संघर्ष का शंख फूक चुके हैं। आज विश्व में चीन और तुर्की को छोड़कर सारे देश आतंकवाद के खिलाफ जारी इस संघर्ष में भारत के पक्ष में खड़े हैं। इतनी बड़ी कूटनीतिक सफलता को अनदेखा करके केवल अंध-मोदी- विरोध के चलते पाकिस्तान की भाषा बोल रहे राहुल गांधी को शर्म से गड़ जाना चाहिए। जिस तरह की भाषा राहुल गांधी इन दोनों बोल रहे हैं उससे तो वह खुद को राहुल शरीफ या राहुल मुनीर साबित कर रहे हैं।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button