महाकुंभ में संगम तट पर मची भगदड़, अखाड़ा परिषद ने रद्द किया आज का अमृत स्नान

महाकुंभ में मंगलवार की देर रात भगदड़ मच गई। इसमें कई लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि कई के घायल होने की भी खबर हैं। अब तक प्रशासन ने मौत और घायलों की संख्या को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

भगदड़ के बाद प्रशासन के अनुरोध पर सभी 13 अखाड़ों ने आज मौनी अमावस्या का अमृत स्नान रद्द कर दिया है। इस बीच पीएम मोदी ने सीएम योगी से घटना के संबंध में जानकारी ली है।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो अफवाह के कारण संगम पर भगदड़ मची। अफवाह के बाद श्रद्धालु जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ श्रद्धालु बिजली के पोल पर चढ़ गए। वहीं कुछ भागने के चक्कर के जमीन पर गिर गए। ऐसे में लोग कुचलते हुए निकल गए। हादसे के बाद करीब 70 से अधिक एंबुलेंस संगम के तट पर पहुंचीं। इनमें घायलों को मेला क्षेत्र में बने हाॅस्पिटल लाया गया।

श्रद्धालुओं की एंट्री रोकी

हादसे के बाद संगम तट पर एनएसजी कमांडो ने मोर्चा संभाल लिया है। फिलहाल आम लोगों की एंट्री बंद कर दी गई है। प्रयागराज शहर की सीमा वाले सभी जिलों में श्रद्धालुओं की एंट्री रोक दी गई है। महाकुंभ में आज मौनी अमावस्या का शाही स्नान है। मंगलवार को करीब साढ़े 5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई।

पूरे शहर में सुरक्षा के लिए 60 हजार से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है। हादसे को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह घटना दुखद है। जो कुछ हुआ वह ठीक नहीं हुआ। अखाड़ा परिषद् ने जनहित को ध्यान में रखते हुए अमृत स्नान को रद्द करने का फैसला किया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या के दौरान संगम पर भगदड़ जैसी स्थिति के बाद CM योगी आदित्यनाथ से बात की। उन्होंने उन्हें केंद्र की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button