Big BreakingChhattisgarhPoliticsरायपुर

आईपीएस डांगी की तरह भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिया पर लगे आरोप की भी जांच हो : धनंजय ठाकुर

भाजपा सरकार में आरोप की जांच में भेदभाव हो रहा, डांगी की तरह भाजयुमो अध्यक्ष पर लगे आरोप की जांच हो



रायपुर । भाजपा सरकार पर महिला शोषण के मामले की जांच करने में भेदभाव बरतने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि आईपीएस रतनलाल डांगी पर महिला द्वारा लगाये लगे आरोप की जांच की तरह ही भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिया पर नाबालिक बेटी के द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों की जांच होनी चाहिए।

भाजपा सरकार में महिला शोषण के मामले की जांच में भी भेदभाव दिख रहा है। भाजपा सरकार को बताना चाहिए क्या प्रदेश में भाजपा नेताओं के लिए अलग कानून है? दूसरे लोगों के लिए अलग कानून है? भाजपा नेता आरोपी हो तो क्या उसके खिलाफ जांच नहीं होगी? आरोप लगाने वाली पीड़िता की गुहार नहीं सुनी जाएगी? आरोपियों के द्वारा अपने बचाव में पीड़ितों पर ही उलजुलूल आरोप लगाकर आरोपो से ध्यान भटकाना, पीड़ितों को डराने, धमकाने से न्याय कैसे मिलेगा? यही सुशासन है?

यह भी पढ़ें  जय व्यापार पैनल को मिला अपार समर्थन ,अब तक कुल 53 संघों की मिली सहमति

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार कहती है आरोपी आईएएस हो या आईपीएस हो कानून से ऊपर कोई नहीं है, कानून अपना काम करेगा, निष्पक्ष जांच होगी और दोषी पाए जाने पर कानून सम्मत कार्यवाही होगी। फिर वहीं भाजपा सरकार कैसे भूल जाती है कि भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के ऊपर नाबालिक बेटी ने जो संगीन और गंभीर आरोप लगाए हैं उसकी अब तक जांच नहीं हुई है?

महिला आयोग के सामने भी आरोपी उपस्थित होकर अपना पक्ष क्यों नहीं रख रहे? पीड़ित ने प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता के माध्यम से जो गंभीर आरोप लगाए हैं उसे स्वतः संज्ञान में लेकर सरकार ने एफआईआर दर्ज क्यों नहीं किया है? आरोपी भाजपा नेता है तो क्या कानून के हाथ पैर बांध दिए जाएंगे? बड़ी शर्म की बात है भाजपा सरकार के मंत्री और भाजपा के नेता आरोप लगाने वाले पीड़ित को ही गलत ठहरा रहे? भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता इस मामले में मौन क्यों है?

यह भी पढ़ें  रायपुर में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े: राजीव भवन के बाहर भारी उपद्रव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले और चलाया वाटर कैनन

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि आईपीएस डांगी की तरह ही भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिया पर लगे आरोपों की जांच हो। भाजपा सरकार एवं संगठन राहुल टिकरिया के खिलाफ कार्यवाही करें और पीड़ित को न्याय दिलाए।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button