Monday, February 3, 2025
HomeBig BreakingIAS सुबोध सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद...

IAS सुबोध सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद बने सीएम के प्रिंसिपल सेक्रेटरी

रायपुर । आईएएस सुबोध सिंह को राज्य सरकार ने बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी है।आईएएस सुबोध सिंह सीएम के प्रिंसिपल सेक्रेटरी बनाये गये हैं। सुबोध सिंह हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे हैं।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 97 बैच के आईएएस अधिकारी सुबोध सिंह ने इस के पहले गुरुवार को सामान्य प्रशासन विभाग में ज्वाइनिंग दी थी। इस दौरान उन्होंने मुख्य सचिव अमिताभ जैन से भी मुलाकात की।

CG IAS Subodh Singh News सुबोध सिंह वर्ष 2019 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। हाल ही राज्य सरकार के आग्रह पर डीओपीटी ने उन्हें छत्तीसगढ़ वापसी के लिए कार्यमुक्त किया गया था। उनके साथ हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे अमित कटारिया को जल्द ही पोस्टिंग मिलने की संभावना है। इसके साथ ही सचिवों और अफसरों के विभागों में भी बदलाव हो सकता है।

बता दें कि सुबोध सिंह पूर्व में मुख्यमंत्री के सचिव रह चुके हैं, ऐसे में संभावना इस बात की जताई जा रही थी कि उन्हें एक बार फिर से सीएम सेक्रेटेरिएट में रखा जाएगा जो कि सही साबित हुआ है, उन्हों सीएम का प्रमुख सचिव के पद पर नियुक्ति दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments