Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर

भाजपा राज में भू-माफिया हावी, विधायक-मंत्रियों की हैसियत शून्य : सुरेंद्र वर्मा

“विधायक मेरे सामने कहीं नहीं लगता“, “एक तरफ मंत्री खड़े हो और दूसरी तरफ मैं देखिए किसे ज्यादा नमस्कार होता है“, सरकार की खामोशी, मजबूरी है या विवशता?





रायपुर । एक भू-माफिया द्वारा खुलेआम विधायक और मंत्रियों की हैसियत को शून्य बताये जाने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि कोई भू-माफिया स्वयं को विधायक और मंत्रियों से भी बड़ा होने का दंभ भर रहा है इसका मतलब सरकार का अस्तित्व समाप्त हो गया है। यह भू-माफिया स्वयं को भाजपा का नेता भी बताता है तथा अक्सर होर्डिंग में भाजपा नेताओं के साथ इसके पोस्टर भी शहर में टंगे दिख जाते है। भ्रष्टाचार और जमीन की काली कमाई के मोह में यह लोकतांत्रिक ढंग से निर्वाचित विधायकों की सर्वोच्चता को चुनौती देने का साहस दिखा रहा है। यह भू-माफिया दावा करता है कि उसे सीधे सत्ता प्रमुख का संरक्षण मिला हुआ है।

ये भी पढ़ें  Video:साय सरकार के काल में सांय सांय करूंगा काम, गांव का करूंगा विकास:सुरेश(नंदू)साहू

प्रदेश में माफिया राज और ठेके पर सरकार चलाने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि किसी निर्वाचित जनप्रतिनिधि, क्षेत्र के विधायक और प्रदेश के मंत्रियों को एक भू-माफिया के द्वारा खुलेआम अपमानित करने का साहस, सरकार की नपुसंकता का प्रमाण है। क्या भाजपा नेताओं के पोस्टर लगवाने वाला जमीन दलाल, निर्वाचित विधायकों और कैबिनेट मंत्रियों से अधिक शक्तिशाली हो गया? चुनी हुई सरकार को चुनौती देना, यह कहना कि “विधायक मेरे सामने कहीं नहीं लगता“, “एक तरफ मंत्री खड़े हो और दूसरी तरफ मैं देखिए किसे ज्यादा नमस्कार होता है“, सरकार की खामोशी, मजबूरी है या विवशता? आखिर किसके संरक्षण में हौसले इतने बुलंद हैं?

ये भी पढ़ें  गांव में पानी की समस्या का करूंगा समाधान,महिलाशक्तिकरण को दूंगा बढ़ावा: पंच राम साहू

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि केवल विधायक और मंत्रियों को ही नहीं प्रशासन और पूरी व्यवस्था को जेब में रखने का दावा खुलेआम प्रदर्शित किए जा रहे हैं। ऐसे लोगों के संरक्षण और उनके हितों के संवर्धन का काम भी भाजपा के ही नेताओं ने किया है। इनके कई असंवैधानिक आयोजनों में जिसमें उन्मादी और आपत्तिजनक नारे लगाए गए, उस मंच पर मुख्यमंत्री उपस्थित होते थे, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को गाली देने वाले आयोजन में भी ऐसे लोगों की संलिप्तता रही। राजनैतिक लाभ के लिए ऐसे स्तरहीन भस्मासुर को पालने का काम भी भाजपाइयों ने ही किया है, अब इन्हीं के मंत्री, विधायक सार्वजनिक तौर पर अपमानित किए जा रहे हैं लेकिन इस सरकार में इतना नैतिक साहस नहीं है कि कठोर कार्रवाई कर सके।

ये भी पढ़ें  Video:सभी गांवों को बनाऊंगी आदर्श ग्राम, करूंगी डिजिटलीकरण:शकुंतला दिलेंद्र सेन,जनपद अध्यक्ष

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि प्रदेश में सरकार नहीं बल्कि माफिया राज चल रहा है। कोचिया, बिचौलिए, तस्कर, जमाखोर, मुनाफाखोर और भू-माफिया सत्ता और भाजपा संगठन से ऊपर हो गया है। प्रशासन ऐसे लोगों पर कार्यवाही करने में लाचार है। संविधान, कानून, लोकतंत्र और नैतिकता का मखौल उड़ाया जा रहा है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button