Big BreakingChhattisgarhFeaturedरायपुर

जिंदगी की दौड़ रह गई अधूरी:सब इंस्पेक्टर की ट्रेनिंग के दौरान अभ्यर्थी की मौत, मां का टूटा सपना





रायपुर । राजधानी रायपुर में सब इंस्पेक्टर अभ्यर्थी की ट्रेनिंग के दौरान मौत हो गई है। चंदखुरी पुलिस ट्रेनिंग अकादमी में अभ्यर्थी की दौड़ के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान राजेश कोसरिया (29 वर्ष) के रूप में हुई है। बेटे को मां पुलिस की वर्दी में देखना चाहती थी लेकिन बेटे की मौत के बाद उनका सपना अधूरा रह गया।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह चंदखुरी पुलिस ट्रेनिंग अकादमी में राजेश कोसरिया अन्य अभ्यर्थियों के साथ फिजिकल ट्रेनिंग के तहत दौड़ रहा था। इसी दौरान उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। प्रशिक्षकों ने तुरंत उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ में धडा धड़ छप रही 100, 200 और 500 की नोट, नकली नोट सहित नोट छापने वाले उपकरण जप्त

मुख्यमंत्री के हाथों मिलना था नियुक्ति पत्र

बताया जा रहा है कि राजेश कोसरिया का नाम 10 मार्च को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों नियुक्ति पत्र पाने वाले अभ्यर्थियों की सूची में शामिल था। लेकिन ट्रेनिंग के दौरान हुई इस घटना ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है।घटना के बाद मृतक के परिजनों ने मौत की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि इस घटना की सही वजह सामने आनी चाहिए।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button