IPS GP सिंह को किया बहाल , छग सरकार ने जारी किया बहाली आदेश

रायपुर । प्रदेश के IPS अधिकारी गुरजिंदर पाल सिंह बैच 1994 को छत्तीसगढ़ शासन ने वापस सेवाओं पर बहाल कर दिया है। ये राज्य शासन, निर्णय गृह मंत्रालय, भारत सरकार और नई दिल्ली की ओर से जारी किए गए आदेश के तहत लिए गए हैं। वहीं इसका आदेश राज्यपाल की स्वीकृति के साथ गृह विभाग के सचिव हिम शिखर गुप्ता ने जारी किया है।

जानकारी के मुताबिक इससे पहले भी गुरजिंदर पाल सिंह को प्रशासन ने अखिल भारतीय सेवाएं यानी (मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति के लाभ) अंतर्गत सेवा से नियम 1958 के 16(3) के तहत हटाया गया था।जिसके आदेश के खिलाफ मुख्य बेंच, केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (CAT), नई दिल्ली में जीपी सिंह ने चुनौती दी थी। इसके बाद अपने निर्णय में CAT ने 30 अप्रैल 2024 को इसके साथ ही भारत सरकार के आदेश को 20 जुलाई 2023 को निरस्त कर दिया था।

साथ ही सिंह को अधिकारों और उनके सभी लाभों साथ पुनः सेवा में लेने का राज्य सरकारके द्वारा निर्देश दिया गया था। हालांकि इसके बाद छत्तीसगढ़ शासन ने उन्हें गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार सेवा पर पुनः बहाल कर दिया है। वहीं इस फैसले पर गुरजिंदर पाल सिंह को उनके अधिकार और पूर्व के सभी लाभ को फिर से बहाल किया गया है।

जारी आदेश…..

 

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button