Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर

प्रधानमंत्री किसान योजना:किसानों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाली पहल को प्रधानमंत्री मोदी ने फिर सार्थक किया-विधायक डॉ संपत अग्रवाल

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने जताया आभार,मोदी सरकार ने फिर साबित किया अपना किसान प्रेम



बसना । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से देशभर के किसानों को बड़ी राहत देते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 20वीं किस्त जारी की। इस अवसर पर 9.70 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 20,500 करोड़ से अधिक की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी गई।

विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सौगात के रूप में किसान-हितैषी पहल के तहत छत्तीसगढ़ राज्य के 25.47 लाख पात्र किसानों को 553.34 करोड़ की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। यह सहायता किसानों के लिए सिर्फ वित्तीय संबल नहीं बल्कि उनके जीवन में स्थायित्व और समृद्धि लाने वाली प्रेरक पहल मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ में बदला मौसम,ठंड को लेकर जान लीजिए IMD का नया अपडेट

विधायक डॉ अग्रवाल ने कहा कि यह केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि किसानों के आत्मबल को सशक्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह सौगात उनके जीवन में स्थायित्व और समृद्धि लाएगी।उन्होंने कहा कि यह राशि किसानों को खेती की लागत, बीज, उर्वरक और घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति में मददगार साबित होगी। उन्होंने कहा कि किसानों की समृद्धि से ही ग्रामीण विकास और शहरी अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। उन्होंने इसे विकसित छत्तीसगढ़–विकसित भारत की दिशा में किसानों की भागीदारी का प्रतीक बताया।

विधायक डॉ. अग्रवाल ने संशोधित ब्याज सहायता योजना (MISS) की भी प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि इसके तहत किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के माध्यम से 3 लाख तक के ऋण पर मात्र 7% ब्याज दर मिल रही है। 2 लाख तक के ऋण पर 4% ब्याज दर लागू हो रही है। उन्होंने कहा कि यह योजना किसानों के वित्तीय बोझ को कम करने में सहायक साबित हो रही है।

यह भी पढ़ें  रायपुर रचेगा विश्व कीर्तिमान: 15 जनवरी को 5 लाख युवाओं के कंठ से गूंजेगा 'वंदे मातरम्', आसमान से होगी पुष्प वर्षा

विधायक ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएँ जैसे फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड,उन्नत तकनीकों का प्रशिक्षण,किसानों को आत्मनिर्भर बना रहे हैं। विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि छत्तीसगढ़ सरकार इन योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे छोटे और मध्यम वर्ग के किसानों को अधिकतम लाभ मिल सकेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र को जो प्राथमिकता दी जा रही है, वह देश के भविष्य को समृद्ध और सुरक्षित बना रही है। विधायक डॉ अग्रवाल ने किसानों से अपील की कि इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं, समय पर ई-केवाईसी अपडेट करें और कृषि सुधारों में सक्रिय भागीदारी निभाएं ।

यह भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ विधानसभा : अस्पतालों में फायर सेफ्टी सिस्टम नहीं हाेने पर लाइसेंस निलंबित, निरस्तीकरण व जुर्माने का प्रावधान

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button