Big BreakingChhattisgarhCrimeFeaturedPoliticsरायपुर

पुलिस की बड़ी कार्रवाई,त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले अवैध शराब का जखीरा जब्त









रायपुर । छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले अवैध को शराब की बड़ी खेप पुलिस ने जब्त की है। ये कार्रवाई जेवरा सिरसा पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम डंडेसरा में हुई। जहां भिलाई छावनी सीएसपी हरीश पाटिल और उनकी टीम ने देर रात मुखबिर की सूचना पर छापा मारा। छापामार कार्रवाई में पुलिस ने एक खेत से 361 पेटी अंग्रेजी अवैध शराब जब्त की है।

पुलिस ने घटनास्थल से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भी किया। वहीं मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। जब्त अवैध शराब महाराष्ट्र की बताई जा रही है। जिसकी कीमत लाखों में आंकी गई है।दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने सिर्फ लोडिंग अनलोडिंग का काम किया है।

ये भी पढ़ें  मोदी की गारंटी देने वाली सरकार के मंत्री, नेता जनता से भाग रहे:धनंजय सिंह ठाकुर

इन आरोपियों में से एक धनराज निषाद डांडेसरा और दूसरा विजय निषाद नगपुरा का निवासी है। बताया जा रहा है कि बड़ी मात्रा में शराब को रघु यादव के खेत में छिपाकर रखा गया था, जहां धान की फसल लगी हुई थी। फ़िलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस की सख्त कार्यवाही

दुर्ग जिले के एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि पुलिस की सख्त निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई की गई, जिससे शराब की यह बड़ी खेप जब्त की जा सकी। चुनावी माहौल में पुलिस की यह कार्रवाई प्रशासन की सतर्कता का परिणाम मानी जा रही है। पिछले 5 दिनों में जिले में लगभग एक हजार पेटी अवैध शराब बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है।तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस अब ये पता लगाने में जुटी है कि यह शराब कहां से आई और इसे कहां खपाने की योजना थी।

ये भी पढ़ें  संजय श्रीवास्तव ने गुणवत्ता युक्त राशन सामग्री समय-सीमा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए,कहा-चावल की गुणवत्ता से नहीं करें समझौता

पुलिस ने जिस अवैध शराब को जब्त किया है वो महाराष्ट्र की बताई जा रही है। जिसे तस्करी करके छत्तीसगढ़ लाया गया था। पुलिस ने घटनास्थल से दो आरोपी धनराज निषाद एवं विजय निषाद को गिरफ्तार किया है। जिनसे शराब के बारे में पूछताछ की जा रही है। जबकि मुख्य आरोपी फरार हो चुके हैं। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है।पुलिस के मुताबिक जब्त की गई शराब को पंचायत चुनाव में खपाने की तैयारी है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button