Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर

आम जनता को पेट्रोल में 1रु की राहत उद्योगपतियों को डीजल खरीदने में 6 रु की छूट ये कैसा न्याय है?: धनंजय सिंह ठाकुर



रायपुर । प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पेट्रोल में 1 रुपये की राहत को ऊंट के मुंह में जीरा के समान है। उन्होंने आरोप लगाया भाजपा की सरकार राहत देने में भी भेदभाव कर रही है।

उद्योगपतियों को डीजल खरीदने पर 6 रु प्रति लीटर की छूट दी जा रही है उद्योगपतियों से डीजल में 17 प्रतिशत वैट लिया जा रहा ।वही आम जनता से डीजल पर 24 प्रतिशत वैट लिया जा रहा। डीजल में 6 रु प्रति लीटर का छूट का लाभ आम जनता को नहीं मिलता। वहीं आम जनता को पेट्रोल खरीदने पर मात्र एक रुपए की राहत दी जा रही है यह कैसा न्याय है?

यह भी पढ़ें  समुदाय को जोड़ने की नई पहल , विधायक पुरंदर मिश्रा ने सामुदायिक भवन निर्माण का किया भूमिपूजन

जब डीजल खरीदी में 6 रु प्रति लीटर की छूट उद्योगपतियों को दी जा सकती है तो आम जनता को भी पेट्रोल खरीदी में 6 रु प्रति लीटर की राहत क्यो नही दिया गया? ये तो प्रदेश की जनता के साथ धोखा है।

भाजपा की सरकार पूरी तरह से उद्योगपतियों पूंजीपतियों को समर्पित है इन्हें प्रदेश के आम व्यक्ति किसान गरीब ट्रांसपोर्टर टैक्सी चालकों से कोई सरोकार नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पेट्रोल डीजल की महंगाई से हर वर्ग पीड़ित है ।उद्योगपति से लेकर किसान तक सभी हताश और परेशान है। ऐसे में राज्य सरकार डीजल खरीदी में जो राहत दे रही है उसे सबके लिए लागू करना चाहिए।

यह भी पढ़ें  पुरानी बस्ती पुलिस ने पत्रकार बन ठगी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 1.89 लाख रुपये बरामद

डीजल में जब 6 रु की छूट दी जा सकती है तो पेट्रोल में भी 6रु प्रति लीटर की छूट देनी चाहिए। डीजल खरीदी में जो छूट दी जा रही है उसे तत्काल आम जनता के लिए भी लागू किया जाए ।

जिससे महंगाई कम हो किसानों को फसल लगाने में लागत मूल्य कम लगेगा। छोटे मझौले होटल व्यवसायी, बस यात्रियों को यात्रा के दौरान महंगी टिकट से राहत मिलेगा। ट्रांसपोर्ट में माल ढुलाई भाड़ा भी कम होगा। खाद्य सामग्री साग-सब्जी, फल-फ्रूट के दाम भी कम होंगे। सरकार को तत्काल डीजल पेट्रोल में आम जनता को भी 6 रु प्रति लीटर से अधिक की राहत देना चाहिये।

यह भी पढ़ें  नया जीएसटी युग: आम आदमी से लेकर किसान तक सबको राहत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button