Big BreakingChhattisgarhFeaturedरायपुर

त्रिदिवसीय विश्व शांति अखंड ब्रम्ह यज्ञ:विधायक मिश्रा ने कहा-यज्ञ से विश्व में शांति और समृद्धि की करते प्रार्थना





रायपुर। छत्तीसगढ़ के ह्रदय स्थल रायपुर के ग्रास मेमोरियल मैदान (आकाशवाणी) में आलेख महिला समिति द्वारा 27,28 एवं 29 मार्च को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय त्रिदिवसीय विश्व शांति अखंड ब्रम्ह यज्ञ 2025 मे रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। साथ ही दीप प्रज्वलित कर साधु संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

विश्व शांति अखंड ब्रह्म यज्ञ महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन

विधायक मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि यह राज्य स्तरीय त्रिदिवसीय विश्व शांति अखंड ब्रह्म यज्ञ एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है जो विश्व शांति और सद्भाव की कामना के साथ आयोजित किया जाता है।

ये भी पढ़ें  साय सरकार ने बदला भूपेश सरकार का फैसला, स्व-सहायता समूहों को फिर सौंपा ‘रेडी टू ईट’ का काम

इस यज्ञ में, भक्तगण और श्रद्धालु एक साथ मिलकर भगवान की उपासना करते हैं और विश्व में शांति और समृद्धि की प्रार्थना करते हैं।

तीन दिवसीय होता है यह आयोजन

यह आयोजन तीन दिनों तक चलता है और इसमें विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन का उद्देश्य विश्व में शांति और सद्भाव की स्थापना करना। मानवता के कल्याण के लिए प्रार्थना करना। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों को बढ़ावा देना। सामुदायिक एकता और सहयोग को मजबूत करना।

आयोजन धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व रखता है। समाज में शांति और सद्भाव को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

ये भी पढ़ें  मुखबिरी करने का आरोप लगाकर ग्रामीणाें की हत्या,नक्सलियों ने जारी किया पर्चा

विधायक मिश्रा ने संतों से लिया आशीर्वाद

विधायक पुरन्दर मिश्रा ने संतों से आशीर्वाद लेते हुए कहा कि इस धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है ।

उपस्थित अतिथिगण

इस अवसर पर उदय नाथ बाबा, ब्रम्हाअत धुत बाबा असनदास बाबा, राजकुमार बाबा, सहदेव बाबा, यज्ञ के संयोजक जनक तांडी, भाजपा प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, गौरी शंकर, सावित्री जगत सहित समस्त साधु संतगण उपस्थित रहे।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button