Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर

धरसींवा में धान खरीदी का भव्य आगाज़: ‘यह केवल खरीदी नहीं, किसान के मेहनत का सम्मान है’ – विधायक अनुज शर्मा

सशक्त किसान, समृद्ध प्रदेश' की भावना के अनुरूप: धरसींवा में धान खरीदी केंद्र का भव्य शुभारंभ





रायपुर/धरसींवा। छत्तीसगढ़ की समृद्धि और किसानों के अटूट विश्वास का सफर आज एक नई उम्मीद के साथ आगे बढ़ा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में, खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीदी केंद्र का धरसींवा विधानसभा में भव्य शुभारंभ किया गया, जिसे स्थानीय विधायक अनुज शर्मा के कर-कमलों से विधिवत संपन्न किया गया।

विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ आगाज़

​विधायक अनुज शर्मा ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की, केंद्र की सफलता और किसानों की खुशहाली के लिए मंगलकामना की, और तत्पश्चात औपचारिक रूप से धान खरीदी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर धरसींवा क्षेत्र के किसान भाई और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विधायक अनुज शर्मा का प्रभावशाली उद्बोधन: किसान के श्रम का सम्मान

ये भी पढ़ें  नशे के सौदागरों पर एंटी क्राइम टीम का शिकंजा,उरला के पारधी पारा से गांजा बेचते महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

​इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक अनुज शर्मा ने अपने प्रभावशाली अंदाज में सरकार की किसान-हितैषी नीतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ की समृद्धि का यह सफर आज फिर एक नई उम्मीद और किसानों के अटूट विश्वास की रोशनी के साथ आगे बढ़ रहा है। कृषकों से समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की प्रक्रिया आज से विधिवत प्रारंभ हो गई है।

विधायक शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रभावी प्रबंधन पर ज़ोर देते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के प्रभावी प्रबंधन के अंतर्गत इस वर्ष भी खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, सुरक्षित और सुव्यवस्थित रूप में शुरू हो गई है। ‘सशक्त किसान, समृद्ध प्रदेश’ की भावना के अनुरूप, किसानों से ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी सुनिश्चित की गई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह केवल खरीदी नहीं, किसान के मेहनत का सम्मान है।

ये भी पढ़ें  साइबर ठगी और नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस का मोर्चा, नॉर्थ जोन के स्कूलों और गांवों में दी गई सुरक्षा की दीक्षा

सुविधा, सुरक्षा और सुगमता की पुख्ता व्यवस्था

​विधायक अनुज शर्मा ने केंद्र में की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और आश्वस्त किया कि धान केंद्र में किसानों की सुविधा, सुरक्षा और सुगमता को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित रूप से लागू की गई हैं, ताकि अन्नदाताओं को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। समयबद्ध और पारदर्शी खरीदी प्रक्रिया किसानों को राहत प्रदान करेगी और उनके कृषि कार्यों में स्थिरता एवं आर्थिक उन्नति को नई गति देगी।

​उन्होंने अंत में कहा कि मोदी जी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी की किसान-हितैषी नीतियाँ अन्नदाताओं के लिए एक मजबूत और भरोसेमंद व्यवस्था की आधारशिला हैं, जिससे पूरे धरसींवा क्षेत्र के किसान भाई उत्साह से भरे हुए हैं।

ये भी पढ़ें  अनासर काल में महाप्रभु जगन्नाथ को लगा औषधीय काढ़े का भोग, विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा-नई पीढ़ी तक पहुंचाएं ये प्राचीन परंपराएं

​इस अवसर पर कृषक सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष कौशल साहू, जनपद अध्यक्ष शकुंतला ढिलेंद्र सेन, तहसीलदार बाबूलाल कुरै, पर्यवेक्षक भोला प्रसाद सोनी, बैंक प्रबंधक चक्रधारी सिंह ठाकुर, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और किसान उपस्थित रहे।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button