Big BreakingChhattisgarhCrimeFeaturedरायपुर

आरंग पुलिस ने भानसोज खार में मारा छापा, 10 जुआरी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

भानसोज के पास चल रहे जुआ फड़ का पर्दाफाश, कुल 4.72 लाख की संपत्ति जप्त।





रायपुर । राजधानी पुलिस ने जुए और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आरंग थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। पुलिस ने ग्राम भानसोज स्थित खार में चल रहे जुआ फड़ पर छापेमारी कर 10 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में नगदी और वाहन बरामद किए गए हैं।

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एक्शन

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज, अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और थाना प्रभारियों को मुखबिर तंत्र सक्रिय करने को कहा गया था।

ये भी पढ़ें  संघर्ष से सफलता तक: वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स में चमके अभिषेक पांडे, विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने किया सम्मानित

घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी

28 दिसंबर को आरंग पुलिस को सूचना मिली कि भानसोज के खार (खेतों) में कुछ लोग ताश की पत्तियों पर हार-जीत का दांव लगा रहे हैं। थाना प्रभारी आरंग के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल योजना बनाकर मौके पर घेराबंदी की। अचानक हुई इस रेड कार्यवाही से जुआरियों में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मौके से 10 आरोपियों को धर दबोचा।

बरामदगी और कानूनी कार्यवाही

पुलिस ने आरोपियों के पास से 1,71,290 रुपये नगद और जुआ खेलने के लिए इस्तेमाल की जा रही 7 दुपहिया गाड़ियां जप्त की हैं। जप्त किए गए सामान और नगदी की कुल कीमत लगभग 4.72 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध ‘छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम’ के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें  ​साय सरकार में खाद की किल्लत और बिजली बिल का 'आतंक', जन-आक्रोश से घिरी भाजपा: भूपेश बघेल

गिरफ्तार आरोपियों की सूची:

गिरफ्तार किए गए लोगों में मुख्य रूप से

  • देवेंद्र वर्मा (भानसोज),
  • वितिक गायकवाड़ (भानसोज),
  • दिनेश कुमार वर्मा (पिपरहट्ठा),
  • राधेश्याम साहू (फरफौद),
  • राहुल गायकवाड़ (भानसोज),
  • पुष्कर साहू (फरफौद),
  • राजू साहू (पिपरहट्ठा),
  • कृष्ण कुमार साहू (पिपरहट्ठा),
  • नारायण चंद्राकर (फरफौद)
  • दिलेश्वर साहू (जरौद)

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button