राशिफल 10 नवंबर 2024 : अक्षय नवमी, पढें मेष से मीन राशि तक, किसके लिए कैसा

राशिफल – वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानें 10 नवंबर, अक्षय नवमी के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी।

मेष राशि (Aries)मेष राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। फिर भी अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

वृषभ राशि (Taurus)वृषभ राशि वाले आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। परंतु मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि (Gemini)मिथुन राशि वालों का मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। खर्चों में वृद्धि होगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि (Cancer)कर्क राशि वाले आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। परंतु मन परेशान हो सकता है। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा।

सिंह राशि (Leo)सिंह राशि वालों का मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में संतुलित रहें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo)कन्या राशि वाले आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। कुटुंब की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्ति हो सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी।

तुला राशि (Libra)तुला राशि वाले आज आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन सुख में कमी आ सकती है। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि ( Scorpio)आज वृश्चिक राशि वालों का मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आय में कमी व खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। परिश्रम अधिक रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius)धनु राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn)मकर राशि वालों को आज जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। मन प्रसन्न रहेगा, परंतु संयत रहें। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक व शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी।

कुम्भ राशि (Aquarius)कुंभ राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। परंतु मन में नकारात्मक विचारों से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी।

मीन राशि (Pisces)मीन राशि वालों की वाणी में मधुरता रहेगी। परंतु मन परेशान हो सकता है। मन में नकारात्मक विचारोें से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। परंतु कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है।

Disclaimer इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button