CM साय ने बगिया में परिवार संग मनाई होली,राधा कृष्ण की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की करी कामना

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने गृह ग्राम बगिया में परिवार और मित्रों के साथ हर्षोल्लास के साथ होली का पर्व मनाया। रंगों और उल्लास से सराबोर इस उत्सव के पश्चात, वे कांसाबेल के समीप ग्राम टांटीडांड़ पहुंचे जहां सनातन समाज द्वारा आयोजित होली पूजा के विशेष कार्यक्रम में भाग लिया।

ग्राम टांटीडांड़ में वर्षों से दुर्गा पूजा के साथ-साथ होली पूजा का भी विशेष आयोजन किया जाता है। इस परंपरागत अनुष्ठान में भाग लेते हुए मुख्यमंत्री साय ने अपनी धर्मपत्नी के साथ विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि यह आपसी सौहार्द, प्रेम और एकता का प्रतीक भी है। यह पर्व हमें नकारात्मकता को त्यागकर प्रेम और भाईचारे को अपनाने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सनातन समाज द्वारा आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान की सराहना की और इसे प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर का अभिन्न हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपराओं और सामाजिक सौहार्द को और अधिक सशक्त बनाते हैं।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button