Big BreakingFeaturedPolitics

Breaking News: एम्स में पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का निधन, 92 वर्ष थी आयु





पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया.वो 92 साल के थे. मनमोहन सिंह को गुरुवार की शाम तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स में भर्ती कराया गया था.

मनमोहन सिंह दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे. वो 22 मई 2004 से 26 मई 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे.एम्स के मीडिया सेल ने मनमोहन सिंह के निधन की जानकारी दी है.

एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा गया है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्हें उम्र संबंधी स्वास्थ्य कारणों की वजह से गुरुवार (26 दिसंबर 2024) शाम को आठ बजकर छह मिनट पर एम्स में भर्ती कराया गया था.

वो अपने घर में अचानक बेहोश हो गए थे.उन्हें घर पर ही उपचार देने की कोशिश की गई.इसके बाद उन्हें एम्स की इमरजेंसी में लाया गया.लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका.उन्होंने रात 9 बज कर 51 मिनट पर अंतिम सांस ली.

ये भी पढ़ें  प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों को हटाने वाले विधेयकों पर विपक्ष बिखरा; जेपीसी को TMC और SP ने बताया ‘तमाशा’, कांग्रेस दबाव में

वो 1991-96 तक देश के वित्त मंत्री रहे. उस दौरान पीवी नरसिम्हा राव देश के प्रधानमंत्री थे. नरसिम्हा राव को देश में आर्थिक उदारीकरण का जनक माना जाता है. उनकी नीतियों को लागू करने में मनमोहन सिंह ने अहम भूमिका निभाई थी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई दिग्गजों ने डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी है…..

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा है, ”भारत ने अपने सबसे सम्मानित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी को खो दिया है. साधारण पृष्ठभूमि से उठकर उन्होंने एक सम्मानित अर्थशास्त्री के रूप में अपनी पहचान बनाई. उन्होंने वित्त मंत्री सहित सरकार के कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दीं और हमारी आर्थिक नीति पर गहरी छाप छोड़ी. संसद में उनके विचारशील हस्तक्षेप हमेशा यादगार रहे. प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए बहुत प्रयास किए.”

ये भी पढ़ें  Breaking News: भोपाल के अकबरपुर में गौशाला बनाम कब्रिस्तान: 100 करोड़ की जमीन पर छिड़ा विवाद

उन्होंने लिखा है, ”डॉ. मनमोहन सिंह जी और मेरे बीच नियमित बातचीत होती थी जब वो प्रधानमंत्री थे और मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था. हम शासन से जुड़े कई विषयों पर विस्तार से चर्चा करते थे. उनकी विद्वता और विनम्रता हमेशा नज़र आती थी.”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा,” मनमोहन सिंह जी ने बेहद बुद्धिमानी और निष्ठा के साथ भारत का नेतृत्व किया. उनकी विनम्रता और अर्थशास्त्र की गहरी समझ ने पूरे देश को प्रेरित किया.”

”श्रीमति कौर उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. मैंने एक गुरु और मार्गदर्शक खो दिया है. हममें से लाखों लोग उनके प्रशंसक थे. हम पूरे गर्व के साथ उन्हें याद करेंगे.”

ये भी पढ़ें  Priyanka Gandhi ने ली संसद में शपथ, हाथ में थी संविधान की किताब

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने लिखा है, ”राजनीति में बहुत कम लोगों को वो सम्मान मिलता है जो सरदार मनमोहन सिंह जी को मिला. उनकी ईमानदारी हमेशा हमारे लिए प्रेरणा बनी रहेगी. वो उन लोगों में हमेशा ऊंचा स्थान रखेंगे जो इस देश से सच्चा प्रेम करते हैं. उन्होंने विरोधियों द्वारा अनुचित और व्यक्तिगत हमलों का सामना करते हुए भी देश की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बनाए रखा. वो वास्तव में समानता में विश्वास करने वाले, विद्वान, दृढ़ इच्छाशक्ति वाले और साहसी व्यक्ति थे, राजनीति की कठिन दुनिया में एक अनोखे गरिमामय और सौम्य व्यक्तित्व के धनी थे.

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button